खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

साइबर फ्राॅड करने वाले 04 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार: कई राज्यों में सायबर फ्राड कर करोड़ों रुपए की कर चुके है ठगी, छत्तीसगढ़ के 25 जिलों में दर्ज 321 सायरब फ्रॉड की हो रही जांच

छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान एवं हरियाणा इत्यादि राज्यों में हजारों से अधिक साइबर फ्राॅड कर करोड़ों रुपया ठगी करने के हैं आरोपी…पुलिस हेडक्वॉर्टर रायपुर स्थित सायबर थाना से इनके विरुद्ध साइबर फ्रॉड के कुल 321 शिकायत छत्तीसगढ़ राज्य में दर्ज होना पाया गया…छत्तीसगढ़ के 25 जिलों में दर्ज 321 साइबर फ्राॅड शिकायत की जाॅंच की जा रही है….

जशपुर। कांसाबेल निवासी लक्ष्मण गर्ग ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.05.2023 को उसकी पुत्री के मोबाइल नंबर 9466XXXXXX में मोबाइल नंबर 9544 XXXXXX से काॅल आया और उसने बताया कि स्पीड पोस्ट से काॅल है, आपने जो सामान मंगाया है उसके बारे में डिटेल पता और सामान के बारे में जानकारी दिया और बोला कि ₹5 ट्रांसफर कीजिए तभी वह एक्टिवेट होगा नहीं तो सामान वापस चला जाएगा तो प्रार्थी की पुत्री बोली की डिलीवरी बॉय आएगा तो ₹5 दूंगी तो उसने फिर कहा कि बिना ट्रांसफर किए सिस्टम एक्टिवेट नहीं होगा सामान डिलीवरी नहीं हो पाएगा तब प्रार्थी की पुत्री के द्वारा उसकी भेजे गए लिंक पर ₹5 ट्रांसफर गूगल पे UPI की थी। इसी दिनांक को प्रार्थी की पुत्री को पता चला कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके खाते से ₹49,971 /- ऑनलाइन ट्रांसफर कर ठगी किया गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना कांसाबेल में अपराध क्रमांक 72/2023 धारा 420 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

ऑनलाईन फ्राड होने से घटना की जानकारी सायबर अपराध पोर्टल में भी अपलोड किया गया था तथा अज्ञात आरोपी पतासाजी थाना कांसाबेल टीम एवं सायबर सेल में तैनात एक्सपर्ट अधिकारियों द्वारा की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल सोनी के द्वारा प्रकरण की माॅनीटरिंग की जा रही थी एवं लगातार दिशा-निर्देश दिया जा रहा था। इसी दौरान ज्वाइंट, सायबर क्राईम को आर्डिनेशन यूनिट द्वारा जानकारी प्राप्त हुआ कि सायबर शामिल शामिल आरोपियों को जामताडा सायबर थाना द्वारा सायबर थाना जामताडा के अपराध क्रमांक 05/2024 धारा 412, 419, 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि 66 बी, 66सी, 66डी, 84 सी आई टी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है जो जामताडा जेल में निरूध्द है, उक्त जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक सुरक्षा विजय सिंह राजपूत, उप पुलिस अधीक्षक भावेश शमरथ एवं थाना प्रभारी कासाबेल निरीक्षक गौरव पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर जामताडा के लिए रवाना किया गया।

जहां से आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया एवं माननीय न्यायालय बगीचा के समक्ष प्रस्तुत कर गिरफ्तार कर 15 दिवस हेतु न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार किये गये आरोपीगण क्रमशः-1. अनवर अंसारी मिया ग्राम शहरपुरा थाना जामताडा जिला जामताडा, 2. जमशेद मिया ग्राम घोपवाद थाना करमाटांड जिला जामताडा, 3. अख्तर अंसारी ग्राम शहरपुरा थाना जामताडा, 4. तय्युब अंसारी ग्राम शहरपुरा थाना जामताडा झारखंड है। इनमें से किसी भी आरोपी द्वारा कक्षा 8 वी से पढाई नहीं की गई है ज्वाईंट सायबर क्राईम को ऑर्डिनेशन के रिकार्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 321 प्रकरणों में लाखों-करोडो रूपये के ठगी के अपराध को अंजाम दिया गया है।

जिसमें जाॅंच की जा रही है। गिरफ्तार सायबर ठगो द्वारा अम्बिकापुर (सरगुजा) जिले में 12 प्रकरण, बालोद में 22, बलौदाबाजार में 02, बलरामपुर में 09 बस्तर में 15, बेमेतरा में 03, बिलासपुर में 47, धमतरी में 07, दुर्ग में 46, गरियाबंद में 05, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 04, जाॅंजगीर-चांपा में 06, कांकेर में 06, जशपुर में 03, कबीरधाम में 02, कोरबा में 19, खैरागढ़-गंडई-छुईखदान में 02, महासमुंद में 05, मुंगेली में 02, नारायणपुर में 01, रायगढ़ में 22, रायपुर में 55, राजनांदगांव में 10, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 10, सूरजपुर जिले में 10 प्रकरण कुल 321 साईबर फ्राॅड शिकायत की जाॅच की जा रही है।

पुलिस हेडक्वॉर्टर रायपुर स्थित साइबर थाना के डीएसपी निशित अग्रवाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके विरुद्ध साइबर फ्रॉड के कुल 321 शिकायत छत्तीसगढ़ में दर्ज होना बताया गया।

उक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक भावेश शमरथ, थाना प्रभारी कासाबेल निरीक्षक गौरव पांडे, स.उ.नि. राजेश यादव, आर. 471 विनोद यादव, आर. 613 कमल शांति एवं अन्य स्टाॅफ का सराहनीय योगदान रहा है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया है कि “इन 04 साइबर ठगों को पकड़ने में जो सफलता मिली है, इसकी जानकारी प्रदेश की अन्य जिलों/थानों में भेजी जा रही है ताकि उनके विरुद्ध विभिन्न थानों में कानूनी कार्यवाही की जा सके।”

आरोपीगण: 1- अनवर अंसारी मिया उम्र 38 साल ग्राम शहरपुरा थाना जामताडा जिला जामताडा।

2- जमशेद मिया उम्र 39 साल ग्राम घोपवाद थाना करमाटांड जिला जामताडा।
3- अख्तर अंसारी उम्र 24 साल ग्राम शहरपुरा थाना जामताडा।
4- तय्युब अंसारी उम्र 30 साल ग्राम शहरपुरा थाना जामताडा झारखंड।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button