दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग निगमायुक्त ने 8 वार्डो के गली-गली घूमकर कचरा सेग्रीकेशन के बारे मेें बस्ती के निवासियों से ली जानकारी

दुर्ग। आयुक्त हरीश मंडावी ने आज वार्ड क्रमांक 37 आजाद वार्ड से लेकर वार्ड 44 गुरुघासीदास वार्ड कुुल 8 वार्ड में गली-गली घूमकर कचरा सेग्रीकेशन के बारे मेें बस्ती के निवासियों से जानकारी ली । इस दौरान आजाद वार्ड में पार्षद श्रध्दा सोनी, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक जसवीर सिंह भोपाल महेंद्र सिंह धोनी दरोगा मनोहर शेंद्रे, और वार्डो के सुपरवाइजर मौजूद थे।

डोर टू डोर कचरा लेने वाले रिक्शा कचरा गाड़ी का किया निरीक्षण
आयुक्त श्री मंडावी ने वार्ड भ्रमण के दौरान घर घर पहुंचने वाले रिक्शा कचरा गाड़ियों का भी निरीक्षण किया । उन्होंने रिक्शा कचरा गाड़ी के अंदर झांक कर देखा इस तरह से सूखा और गीला कचरा अलग अलग रखा जा रहा है इस संबंध में उन्होंने घरों को कचरा डालने वाले लोगों से भी बात की । उन्होंने निवासियों से अपील कर कहा की अपने वार्ड मोहल्ला को स्वच्छ रखने के लिए आपके घर से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग करके ही देवें ताकि उन कचरों का रिसाइकिल किया जा सके।

गांधी नगर के शौचालय में मिली गंदगी, महिला समूह को दिया नोटिस

भ्रमण के दौरान कचहरी वार्ड स्थित गांधीनगर शौचालय के निरीक्षण में गंदगी पाया गया जिसके लिए आयुक्त ने शौचालय संचालन करने वाली महिला स्व सहायता समूह को नोटिस देने के निर्देश वास अधिकारी को दिए गए । उन्होंने सभी शौचालय संचालकों को निर्देशित कर कहा है की शौचालयों की साफ-सफाई ठीक रखें किसी प्रकार की भी अव्यवस्था के वे जिम्मेदार होंगे । किसी प्रकार की टूट-फूट आदि के लिए निगम अधिकारी को अवश्य सूचित कर शौचालय को संधारित कराएं।

Related Articles

Back to top button