दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग निगम आयुक्त हरेश मंडावी हुए कोरोना संक्रमित, अपने सम्पर्क में आये सभी लोगो से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग के आयुुक्त हरेश मंडावी को हल्का लक्षण आते ही एहतियात टेस्ट कराया, टेस्ट में पॉजिटिव आई। कोरोना संक्रमण के दौरान लगातार शहर भ्रमण के कारण उन्होंने हल्का लक्षण आते ही ऐहतियात सोमवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट कराई। जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें होम क्वारंटाइन में रहने को कहा है।
कमिश्नर हरेश मंडावी ने इस बीच अपने संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है।कमिश्नर श्री मंडावी कोरोना संक्रमण के खतरों के बीच व्यवस्थाओं को लेकर लगातार सक्रिय रहे। उन्होंने पेयजल समस्या, लॉक डाउन सुबह से शहर मॉनिटरिंग, अमृत मिशन आदि को लेकर शहर के कई हिस्सों का दौरा भी किया। इस बीच शहर में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने सोमवार को ऐहतियान कोरोना टेस्ट कराया। डॉक्टरों ने इसमें कोरोना के लक्षण मिलने की जानकारी दी। इसके बाद कमिश्नर श्री मंडावी ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया। फिलहाल वे अपने बंगले स्थित आवास में क्वारंटाइन है।
कमिश्नर श्री मंडावी ने कहा है कि व्हाट्सएप्प और मोबाइल से कार्य की मॉनिटरिंग करते रहेंगे और अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button