खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस इस तिथि को चलेगी परिवर्तित मार्ग से और 06 दिन चलेगी देरी से

उत्तर पूर्व रेलवे में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ यात्री गाडियाँ परिवर्तित मार्ग से चलेगी…

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु उत्तर पूर्व रेलवे के वाराणसी मंडल के औड़िहार-भटनी सेक्शन के भटनी स्टेशन में पेच डबलिंग कार्य हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार है।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियाँ:-
01. दिनांक 01 नवम्बर 2023 को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया मानिकपुर-प्रयागराज-अयोध्या-मनकापुर-गोरखपुर जंक्शन के रास्ते नौतनवा जाएगी।
02. दिनांक 05 नवम्बर 2023 को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया गोरखपुर-मनकापुर-अयोध्या-सुल्तानपुर-प्रयागराज जंक्शन के रास्ते दुर्ग आएगी।

देरी से रवाना होने वाली गाड़ी :-
01. दिनांक 29 अक्टूबर एवं 03 नवम्बर को नौतनवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 01 घंटा 30 मिनट देरी से रवाना होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button