खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारत और जिम्बावे के बीच चौथा टी20 आज, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम

आज यानी 13 जुलाई, शनिवार को भारत और जिम्बाब्वे के बीच चौथा टी20 खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीत हासिल कर टीम इंडिया सीरीज़ अपने नाम करना चाहेगी…

नईदिल्ली (ए)। भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज़ में आज (13 जुलाई, शनिवार) चौथा मुकाबला खेला जाएगा. 2-1 से आगे चल रही टीम इंडिया इस मैच को अपने नाम कर सीरीज़ जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने सीरीज़ की शुरुआत हार के साथ की थी, लेकिन पहला मैच गंवाने वाली भारतीय टीम ने अगले दोनों मैचों में जीत दर्ज की थी. ऐसे में आज चौथे मैच के लिए टीम इंडिया अलग प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है।

सीरीज़ के सभी मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे हैं. यहां सिर्फ पहले मुकाबले में बल्लेबाज़ों को मुश्किल पेश आई थी, जिसमें दोनों टीमें 120 रनों का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी थीं. जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 115 रन बनाए थे और फिर जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 102 रनों पर ढेर हो गई थी।

फिर दूसरे और तीसरे टी20 में पिच बल्लेबाज़ों के लिए काफी मददगार रही. दूसरे मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 234 रन बोर्ड पर लगाए थे. जवाब में जिम्बाब्वे 134 पर ऑलआउट हो गई थी. इसके बाद तीसरे मैच में भारतीय बल्लेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 182/4 रनों का टोटल बोर्ड पर लगाया था. इससे एक बात तो साफ होती जा रही है कि बढ़ते मैचों के साथ पिच बल्लेबाज़ों के लिए आसान हो रही है. ऐसे में चौथे मैच में भी बल्लेबाज़ों का दबदबा देखने को मिल सकता है. यहां की पिच सूखी है, जहां तेज़ गेंदबाज़ों को स्विंग के लिए ज़्यादा मदद नहीं मिल रही है।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले चौथे टी20 को भारतीय फैंस के लिए टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के ज़रिए प्रसारित किया जाएगा।

वहीं मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप के ज़रिए की जाएगी, जिसके लिए आपको पैसे चुकाने होंगे. अगर आप जियो यूजर हैं, तो जियो टीवी पर मुकाबला फ्री में देख पाएंगे. बता दें कि भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत शाम साढ़े चार बजे से होगी।

संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, तुषार देशपांडे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button