दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस और SST को मिली बड़ी कामयाबी: चादर से भरी कंटेनर किया जप्त, 15 लाख का मशरूका बरामद

दुर्ग। उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के मार्ग दर्शन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग अभिषेक झा व नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग मणीशंकर चन्द्रा के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव के तहत सम्पूर्ण जिला, एसएसटी टीम एवं पुलिस चौकी जेवरा सिरसा द्वारा लगातार क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग किया जा रहा था।

इसी क्रम मे एसएसटी टीम दुर्ग शहर-64 एवं चौकी प्रभारी चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में चौकी जेवरा सिरसा के सामने दिनांक 29/10/2023 को वाहन चेकिंग किया जा रहा था इसी दौरान वाहन ट्रक (कटेनर) क. UP 78 DN 0951 मे भारी मात्रा में चादरों से भरी हुई थी।

जिसके संबंध वाहन चालक से पूछताछ करने पर कोई बिल पेश नहीं करने पर एसएसटी टीम एवं चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा के द्वारा लगभग 15 लाख की मशरूका को धारा- 102 जा.फौ. के तहत जप्त किया गया।

उक्त कार्यवाही में एसएसटी टीम के लीनेन्द्र कुमार वर्मा (प्रोफेसर), देवेन्द्र मोहन (कृषि विस्तार अधिकारी) प्र.आर. 134 जितेन्द्र सिंह एवं कैमरा मेन शुभम वैष्णव, चौकी प्रभारी उनि चेतन सिह चन्द्राकर जेवरा सिरसा, सउनि. शशिकांता साहू, आर. 969 वसीम खान, आर. 779 नरेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button