छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों ने 01 दिन का वेतन दिया CM रिलीफ फ़ंड में

दुर्ग। अजय कुमार यादव (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) दुर्ग के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले के पुलिस के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के मद्देनजर अपने 1 दिन का वेतन कुल 22 लाख 86 हजार 836 रपये मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिया है। राज्य शासन के निर्देशानुसार पुलिस के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्तव्य के प्रति पूर्णतया समर्पित हैं और इसी के तारतम्य में में एक छोटा सा योगदान दुर्ग पुलिस के द्वारा संकट की इस घड़ी में दिया गया है । दुर्ग पुलिस के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कोरोना महामारी कोविड 19 से निपटने के लिए कृतसंकल्पित है।

Related Articles

Back to top button