दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस के जवानों का चयन 23वी एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में हुआ

भिलाई। 23वी एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 जो की इस बार चेन्नई में 5.11.2025 से 10.11.2025 तक एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित की जा रही है।

जिसमें उक्त खिलाड़ियों का चयन अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अपने-अपने आयु वर्ग में भारतीय दल के लिए हुआ है उक्त खिलाड़ी अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे जिसके साथ ही वह अपने राज्य व पुलिस विभाग को भी गौरवान्वित करेंगे, वर्तमान में यह चारों जवान दुर्ग पुलिस में कार्यरत है।

इन्होंने अपने इस सफलता का पूर्ण श्रेय दुर्ग पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल को दिया है। क्रमांक 1 सहायक उप निरीक्षक राजेश मणि सिंह, आयु वर्ग 50 प्लस इवेंट गोला फेक, तवा फेक क्रमांक 2 आरक्षक जी कामेश्वर आयु वर्ग 40 प्लस इवेंट 100 मीटर 200 मीटर दौड़ में हुआ है।

वहीं क्रमांक 3 आरक्षक नेम सिंह पोर्ते आयु वर्ग 35 प्लस इवेंट 800 मीटर 1500 मीटर दौड़ क्रमांक 4 आरक्षक किशन साहू आयु वर्ग 35 प्लस इवेंट भला फेक गोला फेक में हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button