दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस ने खोज निकाला 101 नग गुम मोबाईल, एसपी ने स्वामियों को किया सुपुर्द

भिलाई। जिले में गुम मोबाईल के संबंध में लगातार मोबाईल गुमने की रिपोर्ट प्रार्थियों द्वारा थानो में दर्ज कराई जा रही है। जिससे पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग डॉ. आनंद छाबड़ा (भा.पु.से) के द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव (भा.पु.से) को गुम मोबाईलो की पतासाजी कर प्रार्थियों के सुपुर्द करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे। जिसके परिपालन में श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव (रा. पु.से.), अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनंत साहू (रा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (सायबर) प्रभात कुमार (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम राजीव शर्मा (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में प्रभारी एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट दुर्ग निरीक्षक संतोष मिश्रा के नेतृत्व में एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को गुम हुये मोबाईलों को खोज कर संबंधित मोबाईल स्वामियों को वितरण करने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार वर्ष 2022 2023 के गुमे हुये मोबाईलों से संबंधित आवेदन पत्रों के आधार पर अभियान चला कर अथक मेहनत एवं लगन से एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम द्वारा दुर्ग, भिलाई, राजनांदगाँव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्रों में चल रहे कुल 101 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईलों जुमला कीमती तकरीबन 12.50 लाख रूपये का बरामद किया गया।

जिसे संबंधित आवेदकों को विधिवत् वितरण किया जा रहा हैं। उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्ग पुलिस के सोशल एकाउन्ट (फेसबुक, इन्सटाग्राम, ट्वीटर) पर बरामद मोबाईल के IMEI नंबरों की लिस्ट अपलोड की जायेगी।

जिससे मिलान कर संबंधित मोबाईल स्वामी एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट कार्यालय सेक्टर 3 से अपना मोबाईल प्राप्त कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button