खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस ने तैयार कराया Facial Recognition Software, A.I. Bot की सहायत से एक Click में मिलेगी अपराधियों की कुंडली

भिलाई। वर्तमान समय के परिपेक्ष्य में शहरी क्षेत्र में लगातार हो रहे अपराध की घटनाओं को देखते हुये एवं अपराधियों की त्वरित पहचान हेतु पुलिस की सहायता करने Coding Wizard Gorup द्वारा Facial Recognition Software तैयार किया गया है। Software में दुर्ग जिले के पिछले दस साल के 5000 अपराधियों का Database बनाया गया है एवं छत्तीसगढ़ राज्य के अन्य जिलों के भी अपराधियों की Entry की जा रही है।

Software में जिले के सभी थानो का Account बनाया गया है जिसके माध्यम से पुलिस अपने Account से Login कर पेट्रोलिंग / रात्रीगश्त के दौरान मिलने वाले संदेही / आरोपियों का फोटो अपलोड किया जा रहा है। AI. Bot की सहायता से एक Click में अपराधियों का अपराधिक रिकार्ड तुरंत मिल जाता है।

Software में संदेही / आरोपी / निगरानी / गुण्डा बदमाश की पूरी जानकारी Add किया जा रहा है। इस ओर आगे बढ़ते हुये द्वितीय चरण में video में दिखने वाले आरोपियों की भी पहचान की जा सकेगी। भविष्य में Software को I.T.M.S. के साथ जोड़ कर CCTV में रियल टाईम अपराधियों के गतिविधियों पर नजर रखी जावेंगी।

दुर्ग पुलिस द्वारा नवाचार करते हुये एक प्रभावकारी प्रयास किया गया है जिसे अपराधियों को पकड़ने Facial Recognition Software तैयार किया गया है। दुर्ग पुलिस द्वारा Smart Policing एवं नवाचार के तहत ये एक और पहल की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button