छत्तीसगढ़फीचर्ड

दुर्ग में ऑफिस होना बताकर ईंट-भट्ठा व्यवसायी को डरा धमका कर 30 हजार रुपये की मांग करने वाला आरोपी अपराध पंजीबद्ध होने के चंद घंटे में गिरफ्तार

ईंट-भट्ठा व्यवसायी को डरा धमका कर 30 हजार रुपये की मांग करने वाले आरोपी मनोज मिंज को अपराध पंजीबद्ध होने के चंद घंटे में गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में, आरोपी मनोज मिंज थाना कुनकुरी का निगरानी बदमाश है…

जशपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.03.2022 को प्रार्थी विजय गुप्ता ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 22.03.2022 को आरोपी मनोज मिंज प्रार्थी के ईटा भट्ठा स्थित ऑफिस में आकर प्रार्थी को डरा धमका-कर अवैध रूप से ₹ 30000 /- रु की मांग किया साथ ही मनोज मिंज अपने आप को बड़ा अधिकारी बताते हुए दुर्ग में अपना आफिस होना बताया।

प्रार्थी के द्वारा उक्त रकम को देने से मना किये जाने पर आरोपी ने उसे भविष्य में गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना में अपराध क्रमांक 60/22 धारा 384 भा.द.वि. कायम कर विवेचना में लिया गया। संपूर्ण घटना प्रार्थी के ईंट-भट्ठा ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया।

प्रकरण की विवेचना दौरान तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुए उक्त सीसीटीवी फुटेज को जप्त कर आरोपी का पता-तलाश कर उसे भी अभिरक्षा में लिया गया। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध रात सबूत पाए जाने पर आरोपी मनोज मिंज उम्र 47 वर्ष निवासी मयाली थाना कुनकुरी दिनांक 28.03.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरी भास्कर शर्मा थाना कुनकुरी, सउनि राम जी साय , प्रधान आर. प्रकाश वाजपेयी, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button