दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग में प्लेसमेंट केम्प का आयोजन 26 सितम्बर को, 110 पदों पर होगी भर्ती

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर में 26 सितम्बर 2024 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट केम्प में निजी नियोजक दिनेश इस्पात प्राइवेट लिमिटेड द्वारा फिटर के लिए 05 पद और इलेक्ट्रिशियन के लिए 05 पद और टेक्नोटास्क ब्यूजीनस साल्युशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट के लिए 100 पदों की भर्ती की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता आईटीआई (फिटर एवं इलेक्ट्रिशियन) एवं आयु सीमा 22 से 28 वर्ष तक और बारहवी/स्नातक (कस्टमर सपोर्ट एसोसिएट) एवं आयु 18 प्लस है।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सभी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ प्लेसमेंट/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

वैशालीनगर क्षेत्र में मार्ग एवं दिशा सूचक बोर्ड लगवाने हेतु 29 लाख 99 हजार 772 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति:  कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर मार्ग सूचक एवं दिशा सूचक बोर्ड लगवाने के लिए 29 लाख 99 हजार 772 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

वैशालीनगर विधानसभा विधायक रिकेश सेन द्वारा अनुशंसित उक्त कार्य का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा किया जाएगा।

जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र में मार्ग सूचक लगाने हेतु 14 लाख 99 हजार 886 रूपए एवं दिशा सूचक लगाने हेतु भी 14 लाख 99 हजार 886 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button