दुर्ग-भिलाईफीचर्डविविध

दुर्ग में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन कल, इन 12 पदों पर होगी नियुक्ति

 

दुर्ग। जिले के रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैंप में कुल 12 पदों के लिए 02 नियोजक शामिल है। कैंप में शामिल नियोजक डोमिनोस दुर्ग (आदर्श नगर) में डिलीवरी ब्वॉय हेतु 10 पद, जिसके लिए आवश्यक शैक्षणिक अर्हता 10 वी, 12 वी+ ड्राइविंग लाइसेंस वेतनमान 09 हजार से 10 हजार रुपये तक, नियुक्ति स्थल दुर्ग में होगा।

सोना सिक्योरिटी सॉल्यूशन एमआइजी-562 पदमनाभपुर दुर्ग में टेक्निकल जॉब (सीसीटीवी कैमरा फिटिंग एंड रिपेयरिंग वर्क) हेतु 2 पोस्ट जिसके लिए आवश्यक शैक्षणिक अर्हता, मैट्रिक पास/ इंजीनियरिंग टीआईटी इलेक्ट्रिक वेतनमान 5 हजार से 06 हजार रुपये तक, नियुक्ति स्थल दुर्ग होगा।

इच्छुक आवेदक अपने समस्त दस्तावेज के साथ मालवीय नगर दुर्ग स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 19 सितंबर को सुबह 11:00 बजे से उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg और जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button