दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 04 जुलाई को, 235 पदों पर होगी भर्ती

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में 04 जुलाई 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट केम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में टेक्नोटॉस्क बिजनेस साल्यूशन के 200 पद एवं मुथूट माइक्रोफाईनेंस लिमिटेड के 35 पद, कुल 235 रिक्त पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।

उक्त सभी पदों हेतु वेतन 8000 से 20000 रूपए तक है, तथा 10वी, 12वी एवं कोई भी स्नातक शैक्षणिक योग्यताधारी आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकतें है।

विस्तृत जानकारी chhattisgarh rozgar app एवं सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से मिली जानकारी अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचानपत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस / राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयनपत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, समस्त दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ प्लेसमेंट/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button