दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 13 जनवरी को, निजी क्षेत्र के 337 पदों पर होगी भर्ती

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक दुर्ग में मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे से प्लेसमेंट केम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के तीन नियोजकों से प्राप्त रिलेशनशिप मैनेजर-12 पद, इलेक्ट्रीशियन-200 पद, फील्ड ऑफिसर-25 पद, असिस्टेंट मैनेजर ट्रेनी-20 पद, डिप्टी एडवाइजर-20 पद, सेल्स ऑफिसर-20 पद, कलेक्शन ऑफिसर-20 पद और रिलेशनशिप ऑफिसर- 20 पद कुल 337 रिक्त पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया की जाएगी।

उक्त सभी पदों हेतु वेतन 15000 से 40000 रूपये तक है। साथ में 10वी, 12वी, आई.टी.आई.ए डिप्लोमा एवं कोई भी स्नातक शैक्षणिक योग्यता धारी आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकतें है।

विस्तृत जानकारी erojgar.cg.gov.in, chhattisgarh rozgar app अथवा रोजगार कार्यालय के सूचना पटल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग से प्राप्‍त जानकारी अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचानपत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट / रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button