दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग रक्षा टीम के द्वारा कल्याणी संस्था द्वारा संचालित रामशिला की कुटिया वृद्धा आश्रम मे कल्याणी फाइटर्स महिलाओं को दिए गए सुरक्षा के टिप्स

 

महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के संबंध में किया गया जागरूक,अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करा कर दी गई विस्तृत जानकारी…

दुर्ग। पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू मीता पवार के मार्गदर्शन पर दिनांक 20.08.2022 को कल्याणी संस्था द्वारा संचालित रामशिला की कुटिया वृद्धा आश्रम मे कल्याणी फाइटर महिला के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें, उप पुलिस अधीक्षक शिल्पा साहू महिला विरुद्ध अपराध शाखा द्वारा उपस्थित कल्याणी फाइटर्स महिला को महिला संबंधी अपराध, साइबर संबंधी अपराध, घरेलू हिंसा, अभिव्यक्ति ऐप, पॉक्सो एक्ट के संबंध में जानकारी दी गई।

तथा रक्षा टीम से सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा के द्वारा अभिव्यक्ति एप डाउनलोड करा कर अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई एवं अपने पास रखे सामान से अपनी सुरक्षा कैसे कर सकते हैं यह बताया गया। कार्यक्रम के दौरान कल्याण संस्था के निदेशक अजय कल्याणी व कल्याणी फाइटर्स महिला उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button