दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग रेंज आईजी एवं दुर्ग पुलिस अधीक्षक के विशेष प्रयास से 50 जवानों को आवंटित हुआ बीएसपी आवास

 

भिलाई। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज बी.एन. मीणा के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के नेतृत्व में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग संजय कुमार ध्रुव के विशेष प्रयास से दुर्ग पुलिस द्वारा बीएसपी प्रबंधन से पुलिस के जवानों एवं अधिकारियों हेतु बीएसपी आवास में आवास आबंटन हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा था।

जिसके फलस्वरूप दिनांक 13.08.2022 को पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई जिला दुर्ग के प्रांगण में पहले चरण में 50 जवानों को, जिसमें जिला बल व छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान शामिल है, को दुर्ग पुलिस एवं बीएसपी प्रबंधन के प्रयासों से आवास आवंटन करने के आदेश जारी किए गए।

जिनमें उक्त जवानों को आज पुलिस कंट्रोल रूम भिलाई में पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव द्वारा आदेश की कॉपी प्रदान की गई। आदेश की प्रति पाते ही समस्त कर्मचारी के चेहरे खुशी से खिल उठे एवं उनके द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को आभार प्रकट किया गया।

बीएसपी आवास क्षेत्र में उक्त आबंटन प्रक्रिया जरूरतमंद अधिकारियों/कर्मचारियों को आगे भी आबंटित किया जाएगा। उक्त क्वार्टर आवंटन कार्य में वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में आरक्षक राजेश कुमार सिंह, आरक्षक अनिल यादव, आरक्षक अमित दुबे एवं आरक्षक सलीम द्वारा रुचि लेकर कार्य करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button