देश-दुनियाफीचर्ड

नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस पार्टी से निलंबित, 500 करोड़ वाले बयान पर हुई कार्रवाई

राज्य में कथित रूप से बिगड़ती कानून-व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, “हम हमेशा पंजाब और पंजाबियत की बात करते हैं, लेकिन हमारे पास मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए 500 करोड़ रुपये देने को नहीं हैं…

 

चंडीगढ़ (ए)। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड कर दिया गया है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने यह कार्रवाई की है। डॉ. सिद्धू द्वारा दिए गए विवादास्पद बयानों के बाद यह एक्शन लिया गया है।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने शनिवार को कथित तौर पर कहा था कि जो 500 करोड़ रुपये का ‘सूटकेस’ देता है, वही मुख्यमंत्री बन जाता है। नवजोत कौर ने शनिवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा था कि अगर कांग्रेस उन्हें पंजाब में पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करती है, तो उनके पति सक्रिय राजनीति में लौट आएंगे।

पंजाब में 2027 में चुनाव होने हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि उनके पास किसी भी पार्टी को देने के लिए पैसा नहीं है, लेकिन वे पंजाब को एक “स्वर्णिम राज्य” बना सकते हैं। राज्य में कथित रूप से बिगड़ती कानून-व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा, “हम हमेशा पंजाब और पंजाबियत की बात करते हैं, लेकिन हमारे पास मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने के लिए 500 करोड़ रुपये देने को नहीं हैं।”

किसी की ओर से पैसों की मांग किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा था कि किसी ने नहीं मांगे हैं, लेकिन जो 500 करोड़ रुपये का ‘सूटकेस’ देता है, वही मुख्यमंत्री बन जाता है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दावा किया कि इससे कांग्रेस की कार्यप्रणाली का “घिनौना सच” सामने आ गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button