दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग शहर कांग्रेस प्रत्याशी अरूण वोरा को जीतने महिला कांग्रेस ने बैठक लेकर बनाई रणनीति

दुर्ग। दुर्ग शहर कांग्रेस प्रत्याशी अरूण वोरा को जीत दिलाने के लिए महिला कांग्रेस क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगातार जनसंपर्क कर रही है साथ ही बैठक लेकर चुनावी राजनीति बना रही है।

इसी कड़ी में बुधवार को दुर्ग शहर महिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी प्रीति साहू के द्वारा वार्ड क्रमांक 33 शिवपारा, चंडी मंदिर कांग्रेस प्रत्याशी अरूण वोरा को जीत दिलाने के लिए बैठक की गई।

बैठक में भूपेश सरकार द्वारा किए गए जनहित के कार्यों को आम जनता को बताकर उनसे कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील करने की योजना बनाई गई है।

बैठक में मंजू वोरा, श्वेता बाकलीवाल, रामकली यादव, रत्ना नारमदेव, पूजा कर्मकार, राजेश्वरी मिश्रा, गिरधर शर्मा, खिलेश्वरी देवांगन, संतोषी, सुलोचना धनकर, अमित यादव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button