छत्तीसगढ़फीचर्ड

दुर्ग-हटिया स्पेशल, बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द, दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में 02 एसी-3 कोच की सुविधा

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के राउरकेला- बन्डामुन्डा स्टेशन में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य दिनांक 21 अप्रैल से 26 अप्रैल 2025 तक किया जा रहा है। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रद्द होने वाली गाडियाँ:-

(1) दिनांक 24 अप्रैल 2025 को हटिया से चलने वाली गाड़ी संख्या 08185 हटिया दुर्ग स्पेशल रद्द रहेगी।

(2) दिनांक 25 अप्रैल 2025 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 08186 दुर्ग हटिया स्पेशल 25 अप्रैल 2025 को रद्द रहेगी।

(3) दिनांक 24 से 26 अप्रैल, 2025 तक गाड़ी संख्या 18113/18114 बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

(4) दिनांक 25 एवं 26 अप्रैल, 2025 को गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

रीशेड्यूलिंग की जाने वाली गाड़िया:-

दिनांक 21 अप्रैल 2025 को नांदेड़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 12767 नांदेड संतरागाछी एक्सप्रेस को 1 घंटे रीशेड्यूल किया जाएगा।

दिनांक 22 अप्रैल 2025 को (लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एलटीटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 22511 एलटीटी येकामाख्या एक्सप्रेस को 02 घंटे रीशेड्यूल किया जाएगा।

दिनांक 24 अप्रैल 2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से चलने वाली गाड़ी संख्या 12261 सीएसटी एम हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस को 03 घंटे रीशेड्यूल किया जाएगा।

पूर्व तटीय रेलवे के वाल्टेयर मंडल के पार्वतीपुरम – सीतानगरम- बोब्बिलि – डोंकिनवालसा सेक्शन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी कार्य के फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा

पूर्व तटीय रेलवे के वाल्टेयर मंडल के अंतर्गत पार्वतीपुरम – सीतानगरम- बोब्बिलि – डोंकिनवालसा सेक्शन में तीसरीलाइन कनेक्टीविटी हेतु नॉन-इंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा । इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा, जिसकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:-

रद्द होने वाली गाडियां:-
1) दिनांक 23 एवं 29 अप्रैल, 05 मई 2025 को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 58527 रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर रद्द रहेगी।

2) दिनांक 22 एवं 29 अप्रैल, 04 मई 2025 को विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 58528 विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।

विलंब से रवाना होने वाली गाडियां:-
1. दिनांक 22 अप्रैल 2025 को विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12807 विशाखापट्टनम-निजामुद्दीन एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 01घंटे 30 मिनिट विलंब से गंतव्य को रवाना होगी।

दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में 02 एसी-3 कोच की सुविधा 09 जुलाई, 2025 तक: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 22867/22868 दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में 02 एसी-3 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है।

यह सुविधा गाड़ी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस में दिनांक 22 अप्रैल 2025 से 08 जुलाई 2025 तक तथा गाड़ी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में दिनांक 23 अप्रैल 2025 से 09 जुलाई 2025 उपलब्ध रहेगी।

इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे। अब इस गाड़ी में17 एसी-3 कोच में दो अतिरिक्त कोच जुड़ जाने से 19 एसी-3 कोच लगाएं जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button