दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग हत्याकांड का चौथा आरोपी और षडयंत्र रचने व आरोपी को छुपाने वाला आरोपी कोंडागांव से गिरफ्तार

दुर्ग। दिनांक 21.05.2024 को थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस को सूचना मिली की नाका चौक गंजपारा दुर्ग में 01. अक्षत दुबे 02. अमिताभ दुबे उर्फ चंदु 03. शुभम शर्मा 04. वंश राजपूत के द्वारा पुरानी रंजीश व वाद-विवाद के कारण एक राय होकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या करने की नियत से धारदार चाकू से मृतक श्रीराम यादव उर्फ मंत्री यादव पिता बहलराम यादव उम्र 48 साल निवासी पचरीपारा कुआ चौक दर्ग को पैर, पेट एवं शरीर के अन्य स्थानों पर धारदार चाकू से मारकर हत्या कर फरार होने की सूचना पर थाना दुर्ग में मर्ग क्रमाक 28/2024 धारा 174 जाफी. कायम व अपराध क्रमाक 272/2024 थारा 302, 120वी, 341, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

तत्काल थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक महेश ध्रु्व हमराह स्टाफ के घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की सुचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन/निर्देशन में थाना प्रभारी महेश ध्रुव के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु रवाना किया गया।

आरोपी पतासाजी हेतु अलग-अलग क्षेत्रों में टीम मे जाकर आरोपियों का पता-तलाश कर आरोपीगण 01. अक्षत दुबे उ्फ मान्य 02. शुभम शर्मा 03. वंश राजपूत को पुलिस अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पूछ्ताछ करने पर आरोपियों के द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर घटना कारित करना स्वीकार किया। जिसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है, प्रकरण के चौथा फरार आरोपी अमिताभ दुबे उर्फ चंदू तथा षड़यत्र रचने और आरोपी अमिताभ दुबे उर्फ चंदू को अजय दुबे के द्वारा छिपाने, संश्रय देने के आरोप में संलिप्त होने पर एसीसीयू टीम एवं दुर्ग पुलिस के द्वारा लगातार पता -तलाश कर रही थी।

सूचना मिला कि आरोपी अमिताभ दुबे उर्फ चंदू और अजय दुबे कोण्डागांव में छुपे हुये है, जो पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों को पकडकर दुर्ग लायी और पूछताछ करने पर आरोपी अमिताभ उर्फ चंदू के द्वारा दिनांक 21.05.2024 आपसी रंजीश और विवाद के चलते व चाचा अजय दुबे को मृतक मंत्री यादव के द्वारा पूर्व में मारपीट करने से व चाचा अजय दुवे के द्वारा मंत्री यादव को को छोडना नहीं है, मौका देखकर निपटना बताये थें।

घटना करने के बाद अन्य आरोपिगणों के साथ अपने चाचा अजय दुबे के घर (गणपति विहार) गया था, और वहां से अपने चाचा अजय दुबे के साथ गिरफ्तारी से बचने के लिए कोण्डगांव में छुपा हुआ था। आरोपी अमिताभ दुबे उर्फ चंदु केद्वारा जुर्म करना स्वीकार करने से आरोपी अमिताभ दुबे उर्फ चंदू पिता रमाशंकर दुबे उम्र 19साल को गिरफ्तार किया गया।

षड़यत्र रचने व आरोपी को छिपाने/ संश्रस देने पर अजय दुबे पिता स्व. लवकुश दुबे उम्र 51 साल साकिन हॉस्पिटल वार्ड पचरीपारा वार्ड कर. 29 दुर्ग को विधिवतु गिरफ्तार किया गया है। जिसे ज्युडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया जाता है। उक्त कार्यवाही में याना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस एवं एसीसीयू टीम का सराहनीय भूमिका रही।

नाम आरोपीः- 01. अमिताभ दुबे उर्फ चंदू पिता रमाशंकर दुबे उम्र साल पचरीपारा वार्ड क्रमांक 29 दुर्ग, जिला दुर्ग (छ.ग. )

02. अजय दुबे पिता स्व. लवकुश दुबे उम्र 51 साल साकिन हॉस्पिटल वार्ड पचरीपारा वार्ड क्र. 29 दुर्ग दुर्ग जिला दुर्ग (छ.ग. )

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button