छत्तीसगढ़फीचर्ड

दुष्कर्म का आरोपी भागने के फिराक में था जम्मू कश्मीर, पुलिस ने घेराबंदी कर धरदबोचा

मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की आरोपी प्रदीप सिंह ग्राम बथना के पास छुपा है एवं जम्मु कश्मीर भांगने की फिराक में है आरोपी के गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम बनाकर ग्राम बथना बिहार में दबिस देकर घेराबंदी कर पकड़ा गया…

 

 

 

बिलासपुर। पीड़िता दिनांक 26.12.24 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी प्रदीप सिंह के द्वारा इसे शादी करने का झांसा देकर इसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था, जो पीड़िता द्वारा शादी करने बोलने पर टाल मटोल करते शादी करने से इंकार कर दिया।

रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अप.क्र. – 625/2024 के आरोपी प्रदीप सिंह के विरुद्ध धारा 64, 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा के द्वारा त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर थाना प्रभारी कोतवाली विवेक कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा लगातार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की आरोपी प्रदीप सिंह ग्राम बथना के पास छुपा है एवं जम्मु कश्मीर भांगने की फिराक में है आरोपी के गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम बनाकर ग्राम बथना बिहार में दबिस देकर घेराबंदी कर आरोपी प्रदीप सिंह को दिनांक 22.02.25 को विधिवत ग्राम बथना जिला पूर्वी चंपारण बिहार राज्य से गिरफ्तार कर ट्रांजिस्ट रिमाण्ड लेकर जिला बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली से न्यायिक रिमाण्ड पर दिनांक 24.02.25 को जेल भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, उनि सीता साहू, आर- नुरूल कादीर, गोकूल जांगडे, धीरेन्द्र सिंह, टंकेश साहू, धीरेन्द्र तोमर का विशेष योगदान रहा है।

नाम आरोपी: प्रदीप सिंह पिता हरेन्द्र सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी बथना थाना गोविंदगंज जिला पूर्वी चंपारण मोतीहारी (बिहार)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button