दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दूध डेयरी के लिए लोन दिलाने एवं बीमा कराने का झांसा देकर 46.92 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दिनांक 03.11.2025 को प्रार्थिया चन्द्रिका पटेल निवासी ग्राम घोटा, धमथा व्दारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि मधु पटेल ग्राम परसकोल धमधा व्दारा विकास सोनी जो एचडीएफसी बैंक धमया के कर्मचारी है, के साथ मिलकर उससे एवं अन्य 26 ग्रामवासियों से दुग्ध उत्पादन हेतु प्रधानमंत्री पशु लोन दिलाने का प्रलोभन देकर एक ग्रामीणों का एक से अधिक खाता एचडीएफसी बैंक में खुलवाकर लोन में 40 प्रतिशत की सबसिडी व कम दिन में ब्याज पटाने का झांसा देकर खाताधारकों से सिक्यूरिटी बतौर 3-3 चेक प्राप्त किया गया एवं उक्त चेक के माध्यम से सभी खाताधारकों के खाता से रकम निकालकर अपने करीबी रिश्तेदारों/परिचितों के खाता में ट्रांसफर किया गया। इस तरह अनावेदकों व्दारा 45,92, 250/- रूपये की धोखाधड़ी की गई है।

प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर थाना धमधा में अप.क. 182/2025, थारा 420, 34, 120-बी भादवि आरोपी विकास सोनी एवं मधु पटेल के विरूद्ध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों व्दारा ग्रामवासियों को झूठी योजना बताकर अधिकतम 10-10 लाख रूपये का लोन दिलाया गया और उक्त लोन की राशि में से चेक, फोन पे, नगदी एवं आन लाईन के माध्यम* से प्रार्थिया चन्द्रिका पटेल के खाता से 32500, 200000, 30000 कल्याणी साहू 52000, 34000, 70000 रूपये, खिलेन्द्र कुमार 70000,100000, लक्ष्मी बाई पटेल 80000, 100000, गिलेश्वरी साहू 53000, 100000 रूपये, राम यादव, 90000, 31000 रूपये, लक्ष्मी वर्मा 75000, 100000 रूपये, रघुराम वर्मा, 70000, 165000 रूपये, गोकुल यदु 50000, ओमिन साहू, 200000 रूपये, उषा बाई-55000 रूपये, शांतनु यादव, 50000, 60000, परीक्षित कुमार 150000, 50000 रू., बलराम साहू, 52250 रू.. संगीता बंजारे 100000 रू. योगेश यादव, 110000 रू.सागर कुमार बंजारे 150000, 50000 रू. विक्की यादव-100000, 130000 रू., धनंजय धनकर 200000 रू. महेश यादव, 150000, 400000 रू. नागेश्वर वर्मा 200000 रू. उमाशंकर भारती 100000, 125000 रू. ओकार वर्मा 100000, 55000 रू. खेलुराम पटेल से 120000, 52000रू., अंजना धीवर 50000,100000 रू. एवं वेदव्यास पटेल 150000, 80000रू. इस प्रकार कुल 45,92250/- रू अपने-अपने खाता एवं परिचितों रिश्तेदारों के खाता में *ट्रांसफर किया गया।

प्रकरण की विवेचना जारी है जो भी तथ्य प्रकाश में आयेंगे, अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपी
1- विकास सोनी
2- मधु पटेल –
ग्राम परसकोल, धमधा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button