खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

SSP संतोष सिंह ने महिला आरक्षक को किया बर्खास्त, तीन आरक्षक को किया निलंबित

रायपुर। राजधानी के एसएसपी संतोष सिंह ने अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीनता व पदीय कर्तव्य निर्वहन में लापरवाहीपूर्ण आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की है। एसएसपी ने एक को सेवा से पृथक और तीन को निलंबित किया गया।

एसएसपी संतोष सिंह ने महिला आरक्षक ज्योति ठाकुर, रक्षित केन्द्र को पिछले तीन साल से कर्तव्य से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

वही दो आरक्षकों को अभिरक्षा से बंदी के फरार हो जाने पर और एक आरक्षक को ड्यूटी के दौरान शराब सेवन कर रेल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर हो-हल्ला करने पर निलंबित कर दिया है।

हत्या के आरोपी को चंद घंटो के अंदर किया गया गिरफ्तार: दिनांक 20.04.2024 को चौकी रामनगर क्षेत्र के गोपाल नगर निवासी 65 वर्ष वृद्ध महिला को उसके ही नाती द्वारा टंगिया से मारकर हत्या कर फरार हो गया था।

गुढियारी पुलिस टीम द्वारा चंद घंटो के अंदर ही आरोपी दिनेश साहू उर्फ दीनू पिता झरोख साहू उम्र 21 वर्ष साकिन गली नं. 01 गोपाल नगर झोपड पट्टी रामनगर थाना गुढियारी को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया जो बताया कि दिनांक 20.04.2024 के करीबन 04.00 बजे मृतिका द्वारा पैसा नही देने व गाली गलौच करने की बात को लेकर घर में रखे टंगिया से प्राण घातक हमला कर हत्या कर दिया।

रिपोर्ट पर थाना गुढियारी में अपराध क्र. 321/2024 धारा 302 भादवि कायम कर आरोपी के विरूद्ध अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम आरोपी- आरोपी दिनेश साहू उर्फ दीनू पिता झरोख साहू उम्र 21 वर्ष साकिन गली नं. 01 गोपाल नगर झोपड पट्टी रामनगर थाना गुढियारी रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button