दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

देर रात एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने दुर्ग भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा, नाइट ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों का जाना हाल, नगद पुरस्कार देकर किया प्रोत्साहित

भिलाई। शुक्रवार की देर रात दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव सभी राजपत्रित अधिकारीयो के साथ दुर्ग जिला के शहरी क्षेत्र में नाइट गस्त कर रहे जवानों को ब्रीफ करने खुद सड़क पर उतरे। नाइट गस्त के लगे एक एक जवानों से उनका और उनके परिवार का हाल जाना और किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर उनसे संपर्क करने की बात कही वही जवानों से उन्हे साप्ताहिक छुट्टी, काम को लेकर कोई दिक्कत, स्वस्थ संबंधित जानकारियां ली।

अपने भ्रमण के दौरान एसपी पल्लव ने रिसाली, नेवई, सेक्टर्स एरिया, मोहन नगर थाना क्षेत्र, रेलवे स्टेशन, दुर्ग कोतवाली क्षेत्र, छावनी, खुर्सीपार गेट, पुरानी भिलाई, कुम्हारी थाना क्षेत्र में नाइट ड्यूटी पर तैनात एक एक जवानों से उनका हाल जाना और उन्हें ड्यूटी के दौरान एक्टिव होकर काम करने के निर्देश दिए साथ रात्रि में संदिग्ध व्यक्तियो पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान एसपी पल्लव ने कुम्हारी थाना का औचक निरीक्षण भी किया। एसपी ने अच्छे कार्य करने वाले जवानों को नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया भी एक हवलदार को 500 रुपए का भी पुरस्कार दिया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, ग्रामीण सहित कई थाना प्रभारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button