छत्तीसगढ़फीचर्ड

देर शाम बाजार से आते समय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, 01 बालिग आरोपी सहित छह नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

सामूहिक अनाचार के मामले में पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मामले में 01 बालिग़ आरोपी एवं 06 विधि से संघर्षरत बालक कुल 07 आरोपी को किया गिरफ्तार…सीतापुर में प्रकरण जीरो में दर्ज कर मामले में अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना पत्थलगांव जिला जशपुर कों केस डायरी मय 06 विधि से संघर्षरत बालक समेत कुल 07 आरोपी किये गए स्थानांतरित….

सरगुजा। प्रार्थी द्वारा दिनांक 02/09/24 कों थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की नाबालिग लड़की अपने सहेलियों के साथ दिनांक 01/09/24 कों बाजार गई हुई थी, बाद देर शाम तक नाबालिग के वापस नही आने पर परिजनो द्वारा नाबालिग का पता तलाश किया जा रहा था इसी दौरान देर रात नाबालिग अपने घर पहुंची तब प्रार्थी के पत्नी द्वारा नाबालिग से पूछताछ करने पर बताई कि पीड़िता अपनी सहेलियों के साथ बाजार गई हुई थी।

उसी समय बाजार में पीड़िता की सहेली, पीड़िता का अन्य 07 युवको से जानपहचान कराई थी, जिनमे से कुछ युवको का नाम प्रार्थिया जानती हैं, अन्य युवकों का नाम नही जानती हैं, बाजार करने के बाद वापस घर आते समय बीच रास्ते में वही 07 लड़के खड़े थे जिनसे पीड़िता बाजार के दौरान मिली थी।

इसी दौरान 03 युवक पीड़िता कों पकड़कर एवं अन्य युवक पीड़िता की सहेलियों कों पकड़ रहे थे जो मौक़े से पीड़िता की सहेलियां भाग गयी तब उक्त सभी युवकों द्वारा मिलकर पीड़िता कों एकांत में ले जाकर 04 युवको द्वारा नाबालिग कों पकड़कर एवं अन्य 03 युवको द्वारा नाबालिग से जबरन सामूहिक दुष्कर्म की घटना कारित किया गया हैं।

मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 0/24 धारा 70(2), 126(2) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 5(छ), 6 का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामले कों संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल द्वारा प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध तत्काल सख़्ती से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था, इसी क्रम में थाना सीतापुर पुलिस टीम द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही कर निरंजन उर्फ़ पिलन्तु लकड़ा उम्र 20 वर्ष साकिन राजापुर थाना सीतापुर एवं अन्य 06 विधि से संघर्षरत बालक कुल 07 आरोपियों कों पकड़कर क्षेत्राधिकार दृस्टि से अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना पत्थलगांव जिला जशपुर मय केस डायरी भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना सीतापुर से उप निरीक्षक रघुनाथराम भगत, सहायक उप निरीक्षक शिवचरण साहू, महिला आरक्षक पुष्पा लकड़ा, आरक्षक धनकेश्वर यादव, सेवक राम पैकरा, मनोहर पैकरा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button