दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

देवांगन समाज को मिला खुद का भवन, राजभर समाज को भी मिलेगा सामाजिक भवन, विधायक ने किया भूमिपूजन

भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव लगातार ​प्रगति यात्रा कर रहे है। इस प्रगति यात्रा के दौरान 24 सितंबर को वे एक ही दिन में करीब 10 किलोमीटर की प्रगति यात्रा किए। वार्ड 51 में प्रगति यात्रा की गई। इस दौरान विधायक ने वार्ड के विकास के​ लिए विकास का पिटारा खोला। लोगों को लाखों के विकास कार्यों की सौगात दी। वार्ड 42 गौतम नगर में देवांगन समाज को खुद के भवन की सौगात दी। देवांगन समाज के भवन का लोकार्पण किया गया। इसी प्रकार राजभर समाज के लोगों को भी जल्द ही उनका भवन मिलेगा।

इसके लिए विधायक श्री यादव ने सामाजिक भवन बनाने की घोषणा करने के साथ ही 10 लाख की लागत से भवन बनाने नींव रखी। समाज के वरिष्ठ जनो के हाथों से भूमि पूजन सम्मान करवाया गया। इसके बाद वार्ड चन्द्रमा चौक हुडको में स्थिति बुध्द विहार में वाचनालय का लोकार्पण किया गया और डोम शेड का भूमि पूजन किया गया। अरविंदो योग साधना केंद्र सेक्टर 7 में पेवर ब्लाक लगाया जाएगा। इसका भी भूमि पुजन किया गया है।

प्रगति यात्रा की शुरूआत सबसे पहले वार्ड 51 से की गई। पंडाल में पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड के सभी गणेश पंडाल में पहुंच कर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। गणेश जी के चरणों में श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए और ​हाथ जोड़ कर भिलाई की भलाई, भिलाईवासियों की सुखशांति, समृ​िद्ध व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद वे वार्ड में ​प्रगति यात्रा करते हुए पैदल-पैदल सभी गलियों और लोगों के घरों से होते हुए चले।

लोगों से मिलते गए। लोगों का हालचाल जाना और वार्ड की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान वे बड़े बुजुर्गों को प्रणाम किए। युवाओं से गले मिले हाथ मिलाए और छोटो से स्नेह दिए। चौक-चौराहो में बैठकर लोगों के साथ बातचीत की और ​वार्ड के विकास को लेकर जानकारी ली। कई विकास कार्यों की सौगात दी।

इन विकास कार्यों का किया भूमिपूजन हनुमान मंदिर का जाणोद्धार कार्य
• HSCL कॉलोनी में हनुमान मंदिर के पास मंच निर्माण “भूमिपूजन”
• एचएलसीएस कॉलोनी में भवन निर्माण का “भूमिपूजन”
• एचएलसीएस कॉलोनी शिव हनुमान मंदिर जाणोद्धार कार्य
“भूमिपूजन”
• नाला बस्ती बमलेश्वरी मंदिर , गणेश मंच ,पचारी निर्माण एवं लाइट कार्य “भूमिपूजन”
• शीतला मंदिर ऊपरी भवन ,गणेश मंच ,और जैतखाम “लोकार्पण कार्य”
बोर का “भूमिपूजन”
• पीपल बस्ती, नाला बस्ती, सिमेंटीकरण कार्य “भूमिपूजन
• पार्षद के घर के पास गणेश मंच, नाली ,पुलिया का “भूमिपूजन”
• शिशु पार्क गार्डन ऊपरी भवन निर्माण एवं गार्डन का सौंदर्यकरण कार्य “भूमिपूजन”
• शिवाजी नगर अटल आवास बोर एव शिव मंदिर के पास मंच निर्माण “भूमिपूजन” बॉम्बे आवास के जीर्णोद्धार कार्य का “लोकार्पण”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button