खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

देशरत्न की धरती के लाल नर्मदेश्वर तिवारी संभालेंगे वायुसेना उप प्रमुख का पद, बिहार हुआ गौरवान्वित

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश की नजर तीनों सेनाओं पर है। ऐसे में मंगलवार रात जब भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख के रूप में नर्मदेश्वर तिवारी के नाम की घोषणा हुई तो देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती एक बार फिर गौरवान्वित हुई…

 

 

सिवान (ए)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पूरे देश के साथ दुनिया की नजर भारत की तीनों सेनाओं पर है। पहली जिम्मेदारी वायुसेना निभाती है, इसलिए उसपर नजर सभी की है। ऐसे में मंगलवार देर रात भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख, यानी वाइस चीफ ऑफ एयर फोर्स के रूप में नर्मदेश्वर तिवारी का नाम आते ही बिहार के लोग रोमांचित हो उठे। देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान के लाल नर्मदेश्वर तिवारी पहलगाम हमले के बाद अहम भूमिका में आए तो उनके गांव में एक तरह का जश्न हो गया। रोमांचित लोगों ने कहा कि अब दुश्मन देश के छक्के छूटेंगे।

सीवान देशरत्न राजेंद्र बाबू की धरती रही है। इस धरती से एक नाम मंगलवार रात से सुर्खियों में है। भारतीय वायु सेना में सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के सिकलपुर गांव के रहने वाले नर्मदेश्वर तिवारी को वायु सेना में वाइस चीफ बनाया गया है। जैसे ही यह खबर गांव वालों को लगी पूरा गांव खुशी से झूम उठा। दूर-दूर के लोग भी इनके परिवार से मिलने का रहे हैं। बधाइयों का तांता लगा तो लगा ही है, लोग यह भी कह रहे हैं कि अब भारत के दुश्मनों से बदला लेने में बिहार की अहम भूमिका होगी।

बताया जा रहा है कि नर्मदेश्वर तिवारी 1 मई को जॉइन करेंगे। बुधवार 30 अप्रैल को एयर मार्शल सुजीत पुष्पकर धारकर के रिटायर होने के बाद नर्मदेश्वर तिवारी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। सुजीत पुष्कर धारकर 40 वर्ष से ज्यादा सेवा देने के बाद रिटायर हो रहे हैं। इसी महीने की 22 तारीख को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमे 26 आम लोगों को आतंकियों ने मार डाला था।

इस हमले में पड़ोसी देश पाकिस्तान का हाथ माना जा रहा है। पूरे देश में सरकार के साथ साथ विपक्ष भी एक सुर में इस घटना निंदा कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है। बॉर्डर पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। भारत सरकार लगातार आतंकियों से निपटने के लिए कदम उठा रही है। पाकिस्तान को सिंधु नदी से पानी रोक दिया गया है। अब इस बीच सीवान के लाल को यह पद दिया गया है, जिस से बिहार गौरवान्वित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button