दुर्ग-भिलाईफीचर्डविविध

दुर्ग में 87 पद हेतु प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 23 सितंबर को

दुर्ग। जिले के रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैंप में कुल 87 पदों के लिए 7 नियोजक शामिल है। कैंप में शामिल नियोजक एन.आई.आई.टी लिमिटेड (आई.सी.आई.सी.आई बैंक) में रिलेशनशिप मैनेजर हेतु 20 पद, वेल्थ मैनेजर हेतु 12। हर्ष इंजिनियरिंग स्मृति नगर भिलाई में टैली ऑपरेटर हेतु 1 पोस्ट, जीइएम ऑपरेटर हेतु 1 पोस्ट, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव हेतु 2 पद।

श्री गंगा ओम मूर्ति वाला दुर्ग में अकाउंटेंट हेतु 2 पद सेल्सपर्सन हेतु 12 पद । हेलो मोटर नेहरू नगर भिलाई में मैकेनिक हेतु 1 पद, सेल्स एंड मार्केटिंग हेतु 2 पद, मैनेजर हेतु 1 पद, रिसेप्शनिस्ट हेतु 1 पद(महिला)। डोमिनोस दुर्ग न्यू आदर्श नगर दुर्ग में डिलीवरी ब्वॉय हेतु 20 पद। आर के सेल हथखोज भिलाई-3 में कंप्यूटर ऑपरेटर 1 पद, इंजरिंगवर्क 01 पद।

सिंपलेक्स इंजीनियरिंग एंड फाऊंडरी वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड में प्रोडक्शन इंजीनियरिंग हेतु 5 पद क्वालिटी इंजीनियरिंग हेतु 2 पद सुपरवाइजर हेतु 1 पद एनडीटी टेक्निशियन हेतु 1 पद के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।

इच्छुक आवेदक अपने समस्त दस्तावेज के साथ मालवीय नगर दुर्ग स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 23 सितंबर को सुबह 10ः30 बजे से उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु सोशल मीडिया facebook.com/mccdurg और जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Back to top button