देश-दुनियाफीचर्ड

देश का पहला सेंट्रलाइज एसी रेलवे टर्मिनल बन कर तैयार, एयरपोर्ट को देता है टक्कर

बंगलूरू (ए)। भारत में देश का पहला सेंट्रलाइज एसी रेलवे टर्मिनल बन कर तैयार हो गया है और बस उसका उद्घाटन बाकी है। केंद्रीय रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने अपने ट्विटर पर बेंगलुरु के सेट्रलाइज रेलवे स्टेशन की तस्वीर शेयर की है। जिनको देखकर आपको विश्वास नहीं होगा कि ये रेलवे टर्मिनल है या फिर एयरपोर्ट टर्मिनल। रेल मंत्री से पहले भारतीय रेलवे भी इसकी तस्वीर शेयर कर किया था। बेंगलुरु के रेलवे स्टेशन की खास बात ये है कि देश का पहला ऐसा रेलवे स्टेशन है, जो पूरी तरह से एसी सेंट्रालाइज्ड है। मतलब पूरे स्टेशन में एसी लगी हुई है। पूरे स्टेशन में एसी सुनकर थोड़ी हैरानी जरूर होगी लेकिन रेलवे का यहीं दावा है। इस स्टेशन की खास बात ये है कि यहां पर एयरपोर्ट की तरह यात्रियों के लिए वीआईपी लॉन्ज भी बनाया गया है जिसको लग्जरी टच दिया गया है। इसके साथ-साथ स्टेसन पर डिजिटल रियल टाइम पैसेंजर इंफॉर्मेसन सिस्टम भी लगा हुआ है। इस टर्मिनल को तैयार करने की कुल लागत लगभग 314 करोड़ रुपए बताई जा रही है कि जो कि 4200 वर्गमीटर में फैला हुआ है। टर्मिनल पर दो सबवे के साथ एक फुट ओवर ब्रिज बना हुआ जो कि सभी प्लेटफॉर्मों को जोड़ेगा। टर्मिनल में आठ स्टेबल लाइनों और तीन पिट लाइनों के अलावा सात प्लेटफॉर्म हैं। रेलवे का दावा है कि इस टर्मिनल से 50 ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है। यात्रियों की सुविधा के लिए एस्केलेटर और लिफ्ट लगाए गए हैं जो कि सात प्लेटफॉर्मों को जोड़ते हैं। इस सर एम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल को बेंगलुरु हवाई अड्डे के तर्ज पर डिजाइन किया गया है। इसमें उपर में यात्री प्रतीक्षालय के साथ-साथ वीआईपी लाउंज और भोजन करने की व्यव्सथा है। इसके साथ-साथ 4 लाख लीटर क्षमता का अपना वाटर रीसाइक्लिंग प्लांट भी है। मतलब टर्मिनल पर हर चीज का ख्याल रखा गया है। वाटर रीसाइक्लिंग प्लांट की मदद से पानी की बर्बादी को रोका जाएगा। इसके साथ-साथ टर्मिनल पर पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है। रेलवे की माने तो यहां पर 250 कारों के साथ-साथ 900 दोपहिया, 50 ऑटोरिक्शा, पांच बीएमटी बसें और 20 टैक्सी के खड़ी करने की व्यवस्था है।

Related Articles

Back to top button