खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

देश की पहली मेट्रो ट्रेन गंगा नदी के नीचे से दौड़ी: भारत में यह पहली अंडरवाटर मेट्रो परियोजना, देखे वीडियो

भारत में यह पहली अंडरवाटर मेट्रो परियोजना है। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बने कोलकाता मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक पी. उदय कुमार रेड्डी…

कोलकाता (ए)। कोलकाता मेट्रो ने गंगा (हुगली) नदी के नीचे से पहली मेट्रो रैक को हावड़ा मैदान तक ले जाकर इतिहास रच दिया। लंबे इंतजार के बाद बुधवार को देश की पहली मेट्रो ट्रेन गंगा नदी के नीचे से दौड़ी। भारत में यह पहली अंडरवाटर मेट्रो परियोजना है। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बने कोलकाता मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक पी. उदय कुमार रेड्डी।

कोलकाता के महाकरण से हावड़ा मैदान स्टेशन तक मेट्रो रेल की रैक नंबर MR-612 ने पहली यात्रा की। इस रैक ने हुगली नदी को पूर्वाह्न 11.55 बजे पार किया। इस दौरान रेड्डी के साथ मेट्रो के अतिरिक्त महाप्रबंधक एचएन जायसवाल, कोलकाता मेट्रो रेलवे कारपोरेशन लिमिटेड (केएमआरसीएल) के एमडी समेत मेट्रो के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। ट्रेन के पहुंचने के बाद रेड्डी ने हावड़ा स्टेशन पर पूजा की।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया कि बाद में रैक नंबर एमआर-613 को भी हावड़ा मैदान स्टेशन ले जाया गया। इसे ऐतिहासिक घटना बताते हुए महाप्रबंधक ने बताया कि हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड तक ट्रायल रन अगले सात महीनों तक चलेगा और इसके बाद इस खंड पर नियमित सेवाएं शुरू हो जाएंगी। केएमआरसीएल के सभी कर्मचारी, इंजीनियर जिनके प्रयासों और देखरेख में इस इंजीनियरिंग चमत्कार को हासिल किया गया है, वे खुश हैं कि उनका सपना सच हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button