छत्तीसगढ़फीचर्ड

देह व्यापार में संलिप्त तीन महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा, किया प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

पूछताछ पर महिलाएं पुलिस से हुज्जत बाजी करने लगी जिन्हें महिला थाना लाया गया। उक्त महिलाओं की देह व्यापार में संलिप्तता है। उक्त महिलाओं के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया…

 

 

बिलासपुर। दिनांक 12/05/25 को वरिष्ट पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर रक्षा टीम में डीएसपी अनिता प्रभा मिंज, निरीक्षक भारती मरकाम, के हमराह में प्रधान आर विनोद कुमार, महिला आरक्षक बबीता मरावी, रूपांजली सोंचे,भावना अटलकर, आर. राकेश आनंद के द्वारा कोन्हेर गार्डन, पोस्ट ऑफिस, नेहरू चौक के आस पास के जगहों पर लगातार पेट्रोलिंग किया गया।

इस दौरान तीन संदिग्ध महिलाएँ
(1) भावना सूर्यवंशी
(2) मंजू तिवारी
(3) पिंकी

पूछताछ पर महिलाएं पुलिस से हुज्जत बाजी करने लगी जिन्हें महिला थाना लाया गया। उक्त महिलाओं की देह व्यापार में संलिप्तता है। उक्त महिलाओं के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

पत्नी की आत्महत्या का आरोपी पति गिरफ्तार: थाना तोरवा में पंजीबद्ध मर्ग 17/24 धारा 174 दंड प्रक्रिया संहिता की जांच दौरान मृतिका विनीता साहनी पति ओब्रेहेल उम्र 37 साल पता एन ई कॉलोनी के पिता राजकुमार साहनी और उसके भाई विपिन साहनी से पूछताछ की गईं जो कि मृतिका के पति ओब्रेहेल का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध था।

जिसके कारण वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करता था जिससे परेशान होकर मृतिका विनीता साहनी दिनांक 06.04.2024 को अपने निवास स्थान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीं मर्ग जांच में मृतिका के मोबाइल का परीक्षण कराया गया जिससे मृतिका के मारपीट की पुष्टि हुई मर्ग जाच पर से आरोपी ओब्रेहेल के विरुद्ध अपराध क्रमांक 194/25 धारा 306 भारतीय दंड विधान डर कर विवेचना में लिया गया।

जिसकी जानकारी तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भापुसे को दी गई जिनके द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए गए जिसके परिपालन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली अक्षय प्रमोद सबद्रा भापुसे के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी तोरवा के नेतृत्व में टीम गठन कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी ओब्रेहेल को पकड़ा गया रही जिससे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

नाम आरोपी:- ओब्रे हेल पिता एम हेल उम्र 40 साल पता 1261/1 एन ई कॉलोनी बिलासपुर पैतृक निवास ग्राम सिलपहरी थाना सिरगिट्टी बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button