छत्तीसगढ़फीचर्ड

देह व्यापार में संलिप्त दो महिलाओं के विरुद्ध कार्रवाई, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया दुर्ग जेल

 

कबीरधाम। संज्ञेय अपराधों की रोकथाम तथा अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 11 जुलाई 2025 को थाना सहसपुर लोहारा क्षेत्रांतर्गत भिभौरी निवासी दो महिलाओं के विरुद्ध देह व्यापार जैसी अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की गई।

अनावेदक 01 अनिता उम्र 21 वर्ष एवं अनावेदक 02 अंजु उम्र 31 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम भिभौरी थाना सहसपुर लोहारा के विरुद्ध धारा 170 / 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत इस्तगाशा क्रमांक 35/96/2025 तैयार कर प्रकरण न्यायालय एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

न्यायालय द्वारा वारंट जारी किए जाने के पश्चात दोनों अनावेदकों को केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना सहसपुर लोहारा पुलिस द्वारा की गई।

कबीरधाम पुलिस समाज विरोधी एवं अनैतिक गतिविधियों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त कार्यवाही जारी रखेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button