दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दो दिवसीय देवबलौदा महोत्सव का हुआ समापन, मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोग हुए मंत्रमुग्ध

भिलाई 03। गुरुवार को दो दिवसीय देवबलौदा महोत्सव का समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा शामिल हुए साथ भिलाई चरोदा निगम महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर, आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत मंच पर आसीन रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने कहा कि कल्चुरी शासन काल में बने इस प्रसिद्ध शिवमन्दिर का छत्तीसगढ़ सहित देश दुनिया में नाम है। पिछले चौबीस साल से देवबलौदा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ये बहुत ही सराहनीय है। हम दलगत राजनीति से बाहर निकल कर हम महापौर के साथ मिलकर भिलाई चरोदा निगम क्षेत्र का विकास को आगे बढ़ाएंगे। देवबलौदा स्कूल में मुझे बुलाया गया था, जहां भवन की जरूरत थी मैने तुरंत 10 लाख रुपए स्वीकृत करवाया। साथ ही मिडिल स्कूल, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए राशि स्वीकृत करवाया है। देव बलौदा में लगभग 80 लाख रुए का काम हुआ है। काम में हमलोग किसी प्रकार से पीछे नहीं रहते है। महापौर ने जिस रास्ता को बनवाने की मांग की है निश्चित ही वो रास्ता बनेगा, उसका प्रस्ताव बनाकर देवे। मैने महापौर से कहा है कि निगम क्षेत्र में जितने भी श्मशान घाट है सबका उद्धार करना है, सभी का प्रोजेक्ट बनाकर देवे चाहे करोड़ों रुपए लग जाए, सीधा पैसा लाकर सबका उद्धार करेंगे।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि आप सबको पता है कि छत्तीसगढ़ अपनी संस्कृति के नाम से जानी जाती है। भोले बाबा की ये नगरी देवबलौदा नाम से जानी जाती है, आज यह आयोजन करके नगर निगम भिलाई चरोदा गौरवान्ति महसूस कर रहा है। किसी भी आयोजन में थोड़ा कमी थोड़ा खामी जरूर होता है, जो काम करता है उंगली उसी पर उठता है और ये मान कर चलो कि जिसपर उंगली उठ रहा है वो काम कर रहा है। नगर निगम आप सभी को विश्वास दिलाता है कि ना सिर्फ देवबलौदा महोत्सव बल्कि क्षेत्र के विकास में और स्वच्छता में भी देश के अपना परचम लहरायेगा। तीन साल में हमने स्वच्छता में अच्छा काम करके अवार्ड जीता है जिसका श्रेय नगर निगम की कर्मचारी और क्षेत्र के लोगों को जाता है। राजनीति में जो भी अच्छा काम करता है उसका सम्मान करना चाहिए चाहे वो सत्ता पक्ष का हो या विपक्ष का हो। छत्तीसगढ़ के गौरव गाथा का बात आता है, एक रुपए चावला देने की बात आता है तो डॉक्टर रमन सिंह नाम को कोई मिटा नहीं सकता है वैसे ही छत्तीसगढ़ में शिक्षा का अलख जगाया स्वामी आत्मानंद ने, छत्तीसगढ़ में शिक्षा की क्रांति के लिए भूपेश बघेल को याद किया जाएगा। देवबलौदा में आने जाने के लिए मार्ग की स्थिति बहुत जर्जर है मै आपको विश्वास दिलवाता हूं कि आने वाले समय में दूध डेयरी से अन्दर ब्रिज वाला मार्ग को डामरीकरण किया जाएगा। अगले वर्ष 25वां साल रहेगा जिसे और भव्यता के मनाया जाएगा।

भिलाई चरोदा निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि निगम क्षेत्र के विकास के लिए हम सब एक होकर कार्य कर रहे है, इसमें कोई भाजपा या कांग्रेस वाली राजनीति नहीं की जाती। यह आयोजन उसका जीता जगता सबूत है कि हम टीम भावना से कार्य कर रहे है और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे।विधायक जी ने निगम को 42 करोड़ रुपए पास करवाए है जिसमें 37 करोड़ रुपए आ चुका है। जिससे निगम क्षेत्र के 11 तालाब, बहुत से शेड, सीसी रोड सहित कई काम होंगे। इसके लिए विधायक जी को बहुत बहुत धन्यवाद और उसने निवेदन है कि जैसे दे रहे है वैसे ही आगे भी देते रहे। इस आयोजन के लिए निगम के सभी कर्मचारियों को बधाई।

कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती, भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए निगम आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने कहा कि दो दिवसीय देवबलौदा महोत्सव का आज समापन हो रहा है। देवबलौदा हमारे लिए गौरव की बात है कि इतना प्राचीन धरोहर हमारे पास है। मैं इस कार्यक्रम शामिल हुए सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र की जनता का धन्यवाद देता हूं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सभी पार्षद, निगम कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। आयोजकों द्वारा संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button