घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 21 फरवरी: मिथुन राशि वालों भौतिक समृद्धि का अनुभव होगा, रुके हुए कार्य संपन्न होंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

आज 21 फरवरी दिन शुक्रवार को चंद्रमा का संचार दिन रात वृश्चिक राशि में अनुराधा उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र से होने जा रहा है। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज शुक्रवार को गुरु और चंद्रमा का शुभ योग बनेगा, जबकि आज चंद्रमा से शुक्र पंचम भाव में अपनी उच्च राशि मीन में संचार करेंगे। ऐसे आज के दिन मालव्य राजयोग बन रहा है। आइए जानते है आज का राशिफल…

 

 

मेष- भूले-बिसरे मुद्दे पुनर्जीवित होंगे, मेहनत से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे, शत्रुओं का निवारण, आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा.

वृष- समय पर कार्यों में सफलता मिलेगी, नौकरी में उत्साह रहेगा, संकल्पित कार्य पूरे होंगे, भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, उद्योग-धंधे में सफलता प्राप्त होगी.

मिथुन- भौतिक समृद्धि का अनुभव होगा, रुके हुए कार्य संपन्न होंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, निर्माण कार्य में प्रगति होगी.

कर्क- धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में भाग लेंगे, नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा, महिला मित्र के माध्यम से लाभ होगा, शुभ समाचार प्राप्त होगा.

सिंह- भूमि और संपत्ति से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी, विपरीत परिस्थितियों में सुधार होगा, सामाजिक विकास में प्रगति होगी, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी.

कन्या- सरकारी पक्ष से सहयोग और समर्थन मिलेगा, धन के आगमन के अवसर बढ़ेंगे, अवसरों का लाभ उठाना चाहिए, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे.

तुला- कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत और संघर्ष करना पड़ेगा, आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होंगी, तनाव और विवाद से कष्ट होगा, सहयोगियों से परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

वृश्चिक-हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी, नई व्यापारिक योजनाएं सफल रहेंगी, आर्थिक लाभ की संभावना है. मान, यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

धनु-विद्यार्थियों को लेखन और अध्ययन में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त होंगे. निराशा का अंत होगा, विद्या, बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा, बिगड़े हुए कार्य सफल होंगे.

मकर-धन और सुख की प्राप्ति होगी, थोड़े प्रयास से ही इच्छित कार्य पूरे होंगे, वाहन सुख और यात्रा सुखद रहेगी.

कुंभ-व्यवस्थित दिनचर्या का अभाव, शारीरिक कष्ट, वाहन दुर्घटना का भय, और अधिक खर्च होगा. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा.

मीन-घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक खर्च करना पड़ेगा, मानसिक चिंता बढ़ेगी. शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और मित्रों के साथ मिलन होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button