छत्तीसगढ़फीचर्ड

दो महिलाओं के बारे में अश्लील बातें कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

महिलाओं के बारे में अशोभनीय बाते करना आरोपियों को पड़ा महंगा…पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल…आरोपियों के विरुद्ध थाना बगीचा में बी एन एस की धारा 79,75(1)(4) व आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध पंजीबद्ध…पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन को किया जप्त…

 

जशपुर। थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत दो शादी शुदा महिलाओं के द्वारा 26.05.25 को थाना बगीचा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उनके गांव का आरोपी राजेश यादव व बबलू यादव के द्वारा आपस में उनके बारे में अश्लील बाते करते हुए वीडियो बनाया गया है और उस वीडियो को गांव के अन्य लोगों को भेजकर, वायरल कर कर दिए हैं, जिससे उनकी छवि खराब हो रही है तथा वे मानसिक रूप से प्रताड़ित महसूस कर रही हैं।

चूंकि मामला महिला से संबंधित होने पर, मामले की अति संवेदनशीलता को देखते थाना बगीचा के द्वारा मामले के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह को अवगत कराते हुए, उनके दिशानिर्देश पर तत्काल थाना में बी एन एस की धारा 79,75(1)(4) व आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध पंजीबद्ध जांच विवेचना में लिया गया।

विवेचन दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी राजेश यादव उम्र 25 वर्ष व बबलू यादव उम्र 19 वर्ष को हिरासत में लिया गया।

पुलिस की पूछताछ पर दोनों आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि उनके द्वारा उक्त वीडियो को अन्य तीन लोगों क्रमशः सुधीर यादव उम्र 19 वर्ष, प्रवीण यादव उम्र 21 वर्ष व रामचंद्र यादव, उम्र 35 वर्ष को शेयर किया गया है, इन तीनों ने भी वीडियो को अन्य लोगों को शेयर किया था,जिस पर पुलिस के द्वारा उक्त तीनों आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस के द्वारा सभी आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को भी जप्त कर लिया गया है।
आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की कार्यवाही व आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक संत लाल आयाम, सहायक उप निरीक्षक नरेश सिंह, बैजन्ती किंडो, आरक्षक मुकेश पांडे व उमेश भारद्वाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है, दो महिलाओं के विरुद्ध अश्लील बाते बोलकर वीडियो वायरल करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। महिलाओं से संबंधित अपराध में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

गिरफ्तार आरोपीयों के नाम:

1. राजेश यादव, उम्र 25 वर्ष
2. बबलू यादव उम्र 19 वर्ष
3. सुधीर यादव उम्र 19 वर्ष
4. प्रवीण यादव उम्र 21 वर्ष
5. रामचंद्र यादव उम्र 35 वर्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button