छत्तीसगढ़फीचर्ड

दो सगे भाइयों ने मिलकर अपने ही जीजा को उतारा मौत के घाट, मृतक शराब पीकर करता था अपनी पत्नी और बच्चों से मारपीट

ग्राम परसदा में अंधे कत्ल की कुत्थी सुलझाने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता…आरोपियों द्वारा पैसे की लालच में अपने ही जीजा को डंडे से मारकर हत्या कारित कर हो गए थे फरार…

जांजगीर चांपा। दिनांक 18.05.24 को ग्राम परसदा में तालाब किनारे मृतक मुन्ना चौहान पिता समशेर चौहान उम्र 42 वर्ष ग्राम एकौनी जिला भदोही (उ.प्र.) का शव मिला था। मृतक का विवाह संतोषी चौहान (रानी) निवासी परसदा से 13 वर्ष पूर्व विवाह हुआ है जो परिवार सहीत (उ.प्र.) मे रहते थे। मृतक की पत्नि संतोषी चौहान अपने 03 बच्चों के साथ पीछले तीन माह से अपने मायका परसदा में ही रह थी।

दिनांक 18.05.24 को प्रातः गांव में तलाब किनारे चित अवस्था में एक व्यक्ति की शव पडी हुई थी की सूचना पर घर वालो ने आकर देखा तो मृतक चीत हालात में पडा था जिसके दाहिने कान से खून निकला है जिस पर सूचना पाकर मुलमुला पुलिस ने त्वरित मर्ग कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर पोस्ट मार्टम कराया गया था।

डॉक्टर से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त होने पर परिस्थिती जन्य साक्ष्य के अधार पर प्रथम दृष्टया मामला हत्या का अपराध पाये जाने से थाना मुलमुला में अप.क्र. 163/24 धारा 302 भादवि का घटित होना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूध्द अपराध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि मृतक के दोनो साले सतीश चौहान एंव अमित चौहान के जीजा मुन्ना चौहान द्वारा शराब पीकर अपनी बहन संतोषी चौहान एंव बच्चों के साथ मारपीट करने एंव भांजी की एक्सीडेंट से मृत्यु होने बाद मिले राहत राशि 2 लाख रूपये में से राशि नही देने एंव मृतक मुन्ना चौहान द्वारा शराब पीकर अपनी पत्नी एंव बच्चों के साथ मारपीट करता था। जिस बात से नाराज व अक्रोशित होकर दोनो भाईयों के द्वारा परसदा तालाब किनारे मजबूत डंण्डे से मृतक के सिर में मारकर हत्या कारित किये है।

घटना के बाद से आरोपीगण फरार थे जिनकी पता तलाश मुलमुला पुलिस कर रही थी जिन्हे अलग- अलग स्थानों घेराबंदी कर पकडा गया आरोपी (1) सतीश चौहान निवासी परसदा थाना मुलमुला (2) अमित चौहान निवासी परसदा थाना मुलमुला को पकड़ा जिन्हे सुरक्षा पूर्वक हिरासत में लेकर थाना लाकर गवाहो के समक्ष पूछताछ मेमोरण्डम कथन लिया गया जिन्होने मेमोरण्डम कथन में घटना कारित करना स्वीकार किये एंव घटना में प्रयुक्त डंण्डा को बरामद किया जाकर आरोपियों को दिनांक 19.05.2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी मुलमुला उप निरी. विनोद जाटवर, सउनि के.आर. साहू, सउनि के.के. साहू , प्र.आर. रेमन सिंह राजपूत प्र.आर. बलबीर सिंह, म.प्र.आर. जमुना तिवारी आर. राजेन्द्र राठौर, राजा जयप्रकाश रात्रे , जितेन्द्र कुर्रे, महेन्द्र मिरी, मनभावन पटेल, गोपेश्वर पटेल, यशवंत कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपियों का नाम: (1) सतीश चौहान पिता सूरज सिंह चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी परसदा थाना मुलमुला।

(2) अमित चौहान पिता सूरज सिंह चौहान उम्र 26 वर्ष सा. परसदा थाना मुलमुला।

आरोपियों के विरूद्ध धारा 302, 34 भादवि. के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर…

मृतक: मुन्ना चौहान पिता समशेर चौहान उम्र 42 वर्ष ग्राम एकौनी जिला भदोही (उ.प्र.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button