दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मेडिकल स्टोर व ओपीडी खुलवाने का झांसा देकर 25.93 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दिनांक 16.01.2026 को प्रार्थी राहुल परिहार, उम्र 40 वर्ष, द्वारा थाना मोहन नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि टस्कर ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के संचालकों एवं प्रतिनिधियों द्वारा मेडिकल स्टोर तथा ओपीडी संचालन हेतु फ्रेंचाइजी देने के नाम पर प्रलोभन दिया गया।

आरोपियों द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने पर मेडिकल स्टोर का इंटीरियर, ब्रांड प्रमोशन, एमबीबीएस डॉक्टर की ओपीडी सुविधा, पैथोलॉजी सुविधा, दवाइयों का स्टॉक, कर्मचारियों की व्यवस्था एवं वेतन का वहन कंपनी द्वारा किया जाएगा तथा प्रतिमाह 1 से 2 लाख रुपये तक का मुनाफा होगा।

प्रार्थी उक्त प्रलोभन में आकर दिनांक 28.10.2024 को फ्रेंचाइजी लेने हेतु विभिन्न मदों में कुल 25,93,400 रुपये कंपनी को फोन-पे एवं आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया।

इसके पश्चात कंपनी द्वारा न तो वादा की गई सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं और न ही उचित दवाइयों का स्टॉक दिया गया। शिकायत के संबंध में ई-मेल करने पर भी कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा कोई उत्तर नहीं दिया गया।

इस प्रकार आरोपियों द्वारा झूठा आश्वासन देकर प्रार्थी से लगभग 26 लाख रुपये की राशि हड़प कर सदोष हानि पहुंचाई गई। प्रकरण में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 31/2026 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी कर रवि पांडे, उम्र 26 वर्ष, निवासी सरोजिनी नगर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घटनास्थल: थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत

आरोपी का नाम: रवि पांडे, उम्र 26 वर्ष, निवासी सरोजिनी नगर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

जप्त सामग्री: विवेचना जारी (जप्ती की कार्यवाही प्रचलित)

सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर में पदस्थ निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं विवेचना टीम के पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की फ्रेंचाइजी, निवेश या व्यवसायिक प्रस्ताव में सम्मिलित होने से पूर्व उसकी विधिवत जांच-पड़ताल करें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button