खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

धर्मशाला टेस्ट खेलकर अश्विन रचेंगे इतिहास, 100वां टेस्ट मैच के साथ सचिन-विराट के क्लब में होंगे शामिल

धर्मशाला टेस्ट में अश्विन अपने करियर का 100वां मुकाबला खेलते नजर आएंगे। ऐसा करने वाले वह 14वें भारतीय खिलाड़ी होंगे। इसी के साथ दिग्गज ऑफ स्पिनर सचिन तेंदुलकर विराट कोहली जैसे क्रिकेटर्स के क्लब में शामिल हो जाएंगे…

 

धर्मशाला (ए)। भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के आखिरी मुकाबले में रविचंद्रन अश्विन इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। सात मार्च को धर्मशाला में दिग्गज स्पिनर अपने करियर का 100वां टेस्ट मुकाबला खेलने के लिए उतरेंगे। इसी के साथ वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के क्लब में शामिल हो जाएंगे।

 

भारत के लिए 99 टेस्ट मैचों में 507 विकेट हासिल कर चुके अश्विन 14वें भारतीय खिलाड़ी होंगे जो 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे। ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 200 मैचों में 15921 रन बनाए।

 

इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में अश्विन ने नया कीर्तिमान स्थापित किया था। अनिल कुंबले के बाद वह भारत के लिए 500 टेस्ट विकेट चटकाने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। अब वह अपने करियर का 100वां मुकाबला खेलकर नया रिकॉर्ड स्थापित करेंगे।

 

अश्विन से पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले, कपिल देव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सौरव गांगुली, विराट कोहली, इशांत शर्मा, हरभजन सिंह, चेतेश्वर पुजारा और वीरेंद्र सहवाग भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

भारतीय जमीन पर चटकाए सर्वाधिक विकेट
रांची टेस्ट में अश्विन भारतीय जमीन पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। अश्विन इस मामले में पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया। कुंबले ने भारतीय मैदानों पर कुल 63 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 350 विकेट झटके।

 

 

उन्होंने अपने करियर में कुल 132 टेस्ट में 619 विकेट लिए। अश्विन ने घरेलू मैदान पर अपने 59वें मैच में उन्हें पीछे छोड़ दिया। वह इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 100 विकेट लेने वाले इकलौते भारतीय हैं। यह उपलब्धि भी उन्होंने रांची टेस्ट में ही हासिल की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button