छत्तीसगढ़फीचर्ड

काम दिलाने के नाम से 1.74 लाख रूपया लेकर धोखाधड़ी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थी को फेसबूक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आया जिसको स्वीकार करने के बाद आरोपीया ज्योति देवांगन से उसके मोबाईल के माध्यम से आपस में दोनो का बातचीत होने लगा…

जांजगीर चांपा। प्रार्थी रामनरेश कश्यप थाना चांपा द्वारा दिनांक 31.03.24 को लिखित आवेदन प्रस्तुत कर अपने साथ 01 लाख 74 हजार रूपये का धोखाधडी होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया जिसमे दिसंबर 2022 को आरोपिया ज्योति देवांगन जो चाम्पा की है, जो गुड़गांव में रहकर काम करती है। प्रार्थी को फेसबूक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आया जिसको स्वीकार करने के बाद आरोपीया ज्योति देवांगन से उसके मोबाईल के माध्यम से आपस में दोनो का बातचीत होने लगा। जिसमे आरोपी ज्योति देवांगन बोली की वह मल्टी मिलियन डॉलर के प्रोजेक्ट में अच्छे पद में काम कर रही है प्रोजेक्ट में काम करने के लिए कुछ लोगों की आवश्यकता है।

आप भी इसमे काम कर लो अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते है बोलकर प्रार्थी को झांसे में ले लिया और अलग-अलग किस्तो में कुल 1,74,000/ रुपये आरोपिया ज्योति देवागन ने अपने खाता पर फोनपे के माध्यम से ले लिया गया। प्रार्थी द्वारा मल्टी मिलियन डालर के प्रोजेक्ट के बारे में पूछने व उसमे जो काम है वो बताओ जिसके लिए आपने पैसे लिए है बोलने पर अरोपिया ने कहा की आपका लाइसेन्स बाद में मिलेगा कहकर टालती रही और आज तक ना तो कोई मल्टी मिलियन डालर का कोई प्रोजेक्ट नहीं दिखा।

प्रार्थी द्वारा अपना रकम मांगने पर उसे भी वापस नहीं दे रही है। अरोपिया द्वारा झांसा देकर छलकपट धोखाधड़ी कर रुपये ठग ली है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अरोपिया कु. ज्योति देवांगन के विरूद्ध थाना चाम्पा में अप. क्र. 164/2024 धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

धोखाधड़ी संबधी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा के निर्देशन में आरोपिया को थाना चाम्पा पुलिस द्वारा पकड़ा जिसको धोखाधड़ी करने के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने तथा आरोपिया के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में निरी. डॉ नरेश पटेल, सउनि मुकेश कुमार पांडेय, महिला प्रआर श्यामा जायसवाल, आर. डिकेश्वर साहू का सराहनीय योगदान रहा।

आरोपी: ज्योति देवांगन उम्र 33 वर्ष निवासी कोरवा पारा चाम्पा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चांपा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button