छत्तीसगढ़फीचर्ड

नई नवेली दुल्हन पर चाकू से हमला कर फरार आरोपी गिरफ्तार, दुल्हन की शादी कहीं और होने से था क्षुब्ध

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह नवविवाहित दुल्हन से एक तरफा प्यार करता था, दुल्हन की शादी कहीं और होने से क्षुब्ध होकर, नवविवाहिता के ससुराल जाकर उस पर हमला किया था। आरोपी के कब्जे से हमले में प्रयुक्त चाकू व मोटर साइकल को भी पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है…

 

 

जशपुर। दिनांक 01.05.25 को चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी ने चौकी कोतबा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 30.04.25 को उसका विवाह जिला रायगढ़, क्षेत्रांतर्गत एक युवती से हुआ था, शाम को जब प्रार्थी की बारात वापस लौटी, तब प्रार्थी की नवविवाहित दुल्हन, प्रार्थी की बहन व प्रार्थी की साली के साथ एक कमरे में सो रही थी, तभी रात्रि करीबन 01.00 बजे के आसपास एक व्यक्ति, बिना बताए उस कमरे में घुस गया।

जहां प्रार्थी की दुल्हन व उसकी बहने सो रही थी और अचानक सोती हुए नवविवाहित दुल्हन के दोनो हाथों में चाकू से हमला कर दिया, दुल्हन के चिल्लाने पर, मां बहन के गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया, हमला करने वाले आरोपी को उसकी नवविवाहित पत्नी पहचानती है, जो कि जिला रायगढ़, क्षेत्रांतर्गत रहने वाला नूतन सिदार है।

रिपोर्ट पर चौकी कोतबा में आरोपी नूतन सिदार के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करते हुए बी एन एस की धारा 296,115,351(2),331(6) व 118(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

चूंकि मामला नव विवाहिता पर हमले से संबंधित था, जो कि अत्यंत संवेदनशील होने से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के द्वारा आरोपी नूतन सिदार की गिरफ्तारी हेतु एक पुलिस टीम गठित की गई, जो कि फरार आरोपी नूतन की पता साजी कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस की सक्रिय मुखबिरी तंत्र व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी नूतन सिदार को जिला रायगढ़ क्षेत्र से हिरासत में लेकर लाया गया है।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह नवविवाहित दुल्हन से एक तरफा प्यार करता था, दुल्हन की शादी कहीं और होने से क्षुब्ध होकर, नवविवाहिता के ससुराल जाकर उस पर हमला किया था। आरोपी के कब्जे से हमले में प्रयुक्त चाकू व मोटर साइकल को भी पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है।

आरोपी नूतन सिदार, उर्फ 27 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की विवेचना व आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी कोतबा उप निरीक्षक राकेश सिंह, प्रधान आरक्षक अजय खेस, आरक्षक दीपक एक्का, उपेंद्र सिंह व प्रवीण खलखो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button