खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

नए संसद भवन के बाद अब श्रीराम मंदिर की बारी, ग्राउंड फ्लोर बनकर हुआ तैयार, 30 दिसम्बर तक पूरा होगा पहला चरण

अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण जारी है. इसे 2024 में शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए तेजी से कार्य चल रहा है…

अयोध्या (ए)। नए संसद के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के बाद अब राम मंदिर की बारी है. अयोध्या में मंदिर निर्माण जिस तेजी से हो रहा है उसे देखकर तो ऐसा ही लग रहा है. अयोध्या में राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर कर तैयार हो गया है. निर्माण स्थल की ताजा तस्वीरों से इसका पता चलता है।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर को लेकर निर्माण कार्य जोरों पर हैं. इस बीच निर्माण स्थल की ताजा तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दिखाई दे रहा है कि राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर लगभग बनकर तैयार हो गया है. ये तस्वीरें श्रीराम मंदिर के निर्माण को करा रहे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने शेयर की हैं. अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को 2024 तक श्रद्धालुओं के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है।

30 दिसम्बर तक पूरा होगा पहला चरण इसके पहले 22 मई को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की निर्माण समिति के प्रमुख नृपेंद्र मिश्रा ने कहा था कि इस साल 30 दिसम्बर तक मंदिर निर्माण का पहला चरण पूरा हो जाएगा. मिश्रा ने बताया कि मंदिर का निर्माण तीन चरणों में किया जा रहा है. पहले चरण का कार्य पूरा होने के बाद श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर सकेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के प्रधान सचिव समचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया था कि पहले चरण में अन्य कार्यों के अलावा ग्राउंड फ्लोर पर पांच ‘मंडप’ बनाए जाएंगे।

संसद के नए भवन का उद्घाटन राम मंदिर निर्माण स्थल की ताजा तस्वीरें जिस दिन आई हैं, उसी रविवार (28 मई) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया है. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, यह 140 करोड़ भारतीय नागरिकों की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिबिंब है. आज पूरी दुनिया भारत को आदर और उम्मीद के भाव से देख रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भारत आगे बढ़ता है तो विश्व आगे बढ़ता है. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की विकास यात्रा के कुछ पल अमर हो जाते हैं और आज भी ऐसा ही एक दिन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button