छत्तीसगढ़फीचर्ड

नकली बीड़ी को असली बताकर बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10105 पैकेट नकली बीड़ी बरामद

नकली बादशाही गोला/बीड़ी को असली बीड़ी बताकर बिक्री करने वाला 01 गिरफ्तार…आरोपी के पास से कुल 10105 नकली बादशाही गोला/बीड़ी के पैकेट/कट्टा को किया गया बरामद…नकली बादशाही गोला/बीड़ी का कुल किमत लगभग 01 लाख रूपये…दिनांक 30.10.2025 के दोपहर कांकेर शहर में सर्वे के दौरान स्वरूप चोपड़ा निवासी श्यामानगर टिकरापारा कांकेर के द्वारा नकली बादशाही फरमास बीडी नं. xxx45 को असली बता कर बिक्री करते मिला…

कांकेर। दिनांक 30.10.2025 को प्रार्थी सुनिल पचैरी पिता सूरज प्रसाद पचैरी उम्र 49 वर्ष निवासी 33/369 बुढ़ापारा रायपुर थाना कोतवाली जिला रायपुर के द्वारा थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मैं डायालाल मेघजी एण्ड कंपनी रायपुर में परचेश मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं प्रार्थी बीडियां बाजार में बादशाही फरमास बीडी नं. xxx45 के ट्रेडमार्क ब्राण्ड नाम से काफी प्रचलित है।

हमारे ट्रेडमार्क निम्नानुसार है- क्रमांक 01. ट्रेडमार्क नं. xxx55 रजिस्ट्रेशन नं. xxx58, 02. ट्रेडमार्क नं. xxx56 रजिस्ट्रेशन नं. xxx58, 03. ट्रेडमार्क नं. xxx29 रजिस्ट्रेशन नं. xxx58, 04. ट्रेडमार्क नं. xxx67 रजिस्ट्रेशन नं.xxx58, 05. ट्रेडमार्क नं. xxx48 रजिस्ट्रेशन नं. 1975 के पैकिंग रैपर्स की डिजाईन कापीराईट कानून के अंतर्गत भी रजिस्टर्ड है।

विगत कुछ वर्षों से हमारी बीडियों के रैपर्स आदि की हूबहू नकल करते हुए छ.ग. के विभिन्न मार्केट में नकली बीडियों की बिक्री लगातार बढती जा रही है इन नकली बीडियों के कारण न सिर्फ हमारी वार्षिक सेल में प्रति वर्ष भारी गिरावट आती जा रही है बल्कि शासन को मिलने वाले राजस्व एवं हमारी फर्म के हजारों बीडी श्रमिकों के रोजगार पर भी बहुत ज्यादा प्रभाव पडा है। हमें सर्वे के दौरान कांकेर के मार्केट के विश्वस्त सूत्रों से नकली बीडियों के विक्रेताओं का विवरण मिला है जो कि स्वरूप चोपड़ा पिता गौतम चंद चोपड़ा निवासी श्यामानगर टिकरापारा कांकेर का है। मार्केट में विभिन्न उत्पादों की नकल का कितना गलत प्रभाव नैतिक रूप से व्यवसाय करने वालों, उपभोक्ताओं एवं शासन के राजस्व पर पडता है।

दिनांक 30.10.2025 के दोपहर कांकेर शहर में सर्वे के दौरान स्वरूप चोपड़ा निवासी श्यामानगर टिकरापारा कांकेर के द्वारा नकली बादशाही फरमास बीडी नं. xxx45 को असली बता कर बिक्री करते मिला है, जिसके पास करीबन 10105 पैकेट/कट्टा नकली बादशाही फरमास बीड़ी जिसकी किमत लगभग 01 लाख रूपये का उपलब्ध है बादशाही फरमास बीडी नं.xxx45 के ट्रेडमार्क ब्राण्ड उसकी नकली बिक्री कर रहे उत्पादों को रोकने के लिये मार्केट सर्वे करने और नकली बेचते हुए पाये जाने पर उचित कार्यवाही करने के लिए अधिकृत किया गया है।

जिसकी जांच एवं कार्यवाही हेतु रायपुर से मौखिक आदेश पर कांकेर में दिनांक 30.10.2025 को थाना कांकेर शहर सर्वे किया जो सर्वे के दौरान स्वरूप चोपड़ा निवासी श्यामानगर टिकरापारा कांकेर के द्वारा नकली बादशाही फरमास बीडी नं. xxx45 को असली बता कर बिक्री करने हेतु मिले जिसकी संबंध में कापीराईट एक्ट 63 के तहत कार्यवाही करने का लिखित आवेदन पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 384/25 धारा 63 काॅपीराइट अधिनियम 1957 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिय गया।

विवेचना के दौरान त्वारित कार्यवाही करते हुये आरोेपी स्वरूप चोपड़ा पिता गौतम चंद चोपड़ा निवासी श्यामानगर टिकरापारा कांकेर को दिनांक 30.10.2025 को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान बादशाही बीड़ी कुल 10105 पैकेट/कट्टा नकली बादशाही गोला बिड़ी जिसकी किमत किमत लगभग 01 लाख रूपये एवं रेड कार्यवाही के दौरान बरामद किया गया गोला/बीडी को देखने पर प्रदम दृष्टया नकली प्रदर्शीत हो रहा था साथ में रेड कार्यवाही के दौरान गग45 नं बीडी को अधिकृत सुरेश पचौरी ने भी पुष्टि किया गया कि गोला बीडी प्रथम दृष्टया नकली हैं के संबंण में आरोपी से वैधानिक कार्यवाही में बिल मांगने पर बिल प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त नकली माल गोला बीडी 10105 पैकेट/कट्टा किमती लगभग 01 लाख रूपये को जप्त किया गया हैं।

प्रकरण में जांच जारी हैं, नोटिश देकर वैधानिक कार्यवाही कि जा रहीं हैं। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, के नेतृत्व में, उनि दयालू साहू, उनि सुरेन्द्र मानिकपुरी, आरक्षक लोकेश पोटाई, राकेश बघेल, देवदत्त कडियाम एवं थाना पेट्रोलिंग पार्टी का अहम भूमिका रहा है।

गिरफ्तार आरोपीः-
1. स्वरूप चोपड़ा पिता गौतम चंद चोपड़ा निवासी श्यामानगर टिकरापारा, कांकेर

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button