देश-दुनियाफीचर्ड

नकली सिक्कों का सप्लायर गिरफ्तार: स्पेशल सेल ने लाखों रुपये के सिक्के बरामद किए

स्पेशल सेल ने दस रुपये के नकली सिक्के सप्लाई करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है, पुलिस पहले ही आरोपी के कई साथियों को पकड़ चुकी है…

नईदिल्ली (ए)। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने नकली सिक्कों के धंधे में शामिल एक शख्स को गिरफ्तार किया है. इसके पास से करीब साढ़े नौ लाख रुपये के नकली सिक्के बरामद किए गए हैं, जो 10-10 के सिक्के हैं. आरोपी की पहचान जिग्नेश गाला के तौर पर की गई है। स्पेशल सेल के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले साल अप्रैल माह में देशभर में नकली सिक्कों की सप्लाई करने वाले एक सिंडिकेट के मास्टरमाइंड नरेश कुमार को अरेस्ट किया गया था.  इससे हुई पूछताछ के आधार पर दादरी हरियाणा में एक फैक्टरी गोदाम में रेड कर उसके चार सहयोगियों को भी पकड़ा गया था. इनके कब्जे से करबी साढ़े दस लाख रुपये की कीमत के नकली सिक्के बरामद किए गए थे. साथ ही उन्हें बनाने में इस्तेमाल की गई मशीन और रॉ मैटेरियल भी बरामद किया गया. 

आरोपी जिग्नेश गाला कौन है? मामले की जांच के दौरान मुंबई के रहने वाले जिग्नेश गाला का नाम सामने आया. पुलिस की एक टीम ने जिग्नेश को मुंबई में रेड करने के दौरान एक फरवरी को मलाड (ईस्ट) से पकड़ा. इसके घर की पार्किंग में खड़ी इको वैन से 9 लाख 46 हजार रुपये के नकली सिक्के बरामद किए गए।

पुलिस ने क्या कहा? पुलिस का दावा है कि आरोपी जिग्नेश गाला ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह नकली भारतीय सिक्कों की सप्लाई करने के धंधे में पिछले सात-आठ साल से शामिल है. नरेश कुमार उसे नकली सिक्के जयपुर से मुंबई में सप्लाई करने के लिए देता था. हर बार उसे 8 से 10 लाख रुपये देता था. बीते दो साल में ही वह 15 से 16 लाख रुपये के नकली सिक्कों की खेप ओपन मार्केट में सप्लाई कर चुका था. आरोपी महज दसवीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है।

Related Articles

Back to top button