छत्तीसगढ़फीचर्ड

अधिक पैसे का काम दिलाने का झांसा देकर पीकप वाहन मे बैठाकर ले गया और बीच रास्ते मे सुनसान जंगल मे नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से जबरन अनाचार के मामले मे पुलिस की सख्त कार्यवाही, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार…चौकी कुन्नी पुलिस टीम द्वारा मामले मे की गई त्वरित कार्यवाही…आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त पीकप किया गया जप्त…

सरगुजा। प्रार्थिया द्वारा चौकी कुन्नी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 03/01/24 कों जान पहचान का रामलाल यादव अधिक पैसे का काम दिलाने की बात बोलकर झांसे मे लेकर पीकप वाहन मे बैठाकर ग्राम बिनिया की ओर ले जा रहा था, बीच रास्ते मे सुनसान जंगल मे पीकप वाहन रोककर प्रार्थिया कों जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी रामलाल यादव द्वारा प्रार्थिया से जबरन अनाचार की घटना कारित किया गया हैं।

प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 31/24 धारा 363, 376 (2) (एन), 506 भा.द.वि. पोक्सो एक्ट की धारा 4, एस. टी/एस. सी एक्ट की धारा 3 (2)(5) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी के सम्बन्ध मे तकनिकी जानकारी प्राप्त कर आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम रामलाल यादव उम्र 35 वर्ष साकिन पटकुरा चौकी कुन्नी थाना लखनपुर का होना बताया।

आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित करना स्वीकार किया गया, जो आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त पीकप पुलिस टीम द्वारा जप्त किया गया हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे चौकी कुन्नी से प्रधान आरक्षक सुरजीत कोरी, सोनसाय भगत, आरक्षक गोविन्द टोप्पो शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button