छत्तीसगढ़फीचर्ड

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

शाम करीब 4:30 बजे, जब वह मेन रोड के किनारे ट्रैक्टर और मिक्सचर मशीन खड़ी कर काम करवा रहा था, तभी क्रेटा कार (क्रमांक CG16CT0427) में सवार तीन अज्ञात व्यक्ति कटघोरा की ओर से पहुंचे और खुद को पुलिस अधिकारी/कर्मचारी बताकर दबाव बनाते हुए ट्रैक्टर व मशीन के कागजात मांगे…

 

कोरिया। पुलिस अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को बैकुंठपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। घटना दिनांक 31 जुलाई 2025 की है, जब प्रार्थी जतिन साहू, निवासी कटघोरा, कोरबा, थाना बांगों में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने मकान की ढलाई के लिए ट्रैक्टर व मिक्सचर मशीन लेकर पोड़ी उपरोड़ा आया था।

शाम करीब 4:30 बजे, जब वह मेन रोड के किनारे ट्रैक्टर और मिक्सचर मशीन खड़ी कर काम करवा रहा था, तभी क्रेटा कार (क्रमांक CG16CT0427) में सवार तीन अज्ञात व्यक्ति कटघोरा की ओर से पहुंचे और खुद को पुलिस अधिकारी/कर्मचारी बताकर दबाव बनाते हुए ट्रैक्टर व मशीन के कागजात मांगे।

उक्त व्यक्तियों ने प्रार्थी एवं ट्रैक्टर चालक यशवंत को धमकाते हुए कहा कि यदि कागज नहीं दिखाया गया तो ₹25,000 का चालान बनेगा। भयभीत होकर प्रार्थी ने ₹600 फोन-पे से और ₹400 नकद मिलाकर कुल ₹1000 उन्हें दे दिए, जिसके बाद आरोपी चोंटिया की ओर रवाना हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बांगों में अपराध क्रमांक 116/25, धारा 308(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया तथा सरहदी जिलों में नाकाबंदी कर सूचना प्रसारित की गई।

पुलिस अधीक्षक कोरिया रवि कुर्रे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के निर्देश पर थाना बैकुंठपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन लकड़ा के मार्गदर्शन में सउनि अदीप प्रताप सिंह एवं उनकी टीम प्रआर 388 दीपक पांडेय, आरक्षक महेन्द्रपुरी, आरक्षक अमरेशानंद (साइबर सेल) तथा चालक भगवान दास द्वारा भारी चौक के पास उक्त क्रेटा वाहन को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

वाहन में दो व्यक्ति मौजूद मिले, जिनकी पहचान जाहिद खान पिता सरफुद्दीन (35 वर्ष) एवं प्रकाश सिंह गोंड पिता बिंदु सिंह गोंड (31 वर्ष), निवासी न्यू लेदरी झगराखाड़, जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) के रूप में हुई।

सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना बांगों को दी गई, जिसके उपरांत थाना बांगों की टीम द्वारा वाहन को जप्त कर दोनों आरोपियों को विधिवत हिरासत में लेते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु उन्हें कोरबा रवाना किया गया। पुलिस की तत्परता से फर्जी पुलिस बनकर ठगी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ से आमजन में सुरक्षा की भावना और अपराधियों में भय का वातावरण बना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button