खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जयपुर में एक साथ की रोड शो, रास्ते में दोनों नेताओं ने साथ बैठकर पी चाय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने जयपुर में एक साथ रोड शो किया. रास्ते में दोनों नेताओं ने साथ बैठकर चाय भी पी…

जयपुर (ए)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों गुरुवार (25 जनवरी) को जयपुर पहुंचे. वह दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं. जयपुर में उन्होंने पीएम मोदी के साथ रोड शो किया।

दोनों नेता जयपुर के हवा महल भी पहुंचे. इस दौरान सड़क के किनारे खड़े हजारों लोगों ने दोनों नेताओं के ऊपर फूल डालकर उनका जोरदार स्वागत किया।

पीएम मोदी ने गले मिलकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का स्वागत किया. दोनों नेताओं ने जयपुर में महाराजा सवाई जय सिंह द्वारा स्थापित प्रसिद्ध सौर वेधशाला जंतर मंतर का दौरा भी किया। इमैनुएल मैक्रों गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए भारत पहुंचे हैं।

जयपुर में रोड शो के दौरान पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने साथ में चाय पी. इस दौरान पीएम मोदी ने यूपीआई से 2 रुपये का भुगतान किया और फ्रांस के राष्ट्रपति को यूपीआई के बारे में बताया।

फ्रांस के राष्ट्रपति का जयपुर में पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया. इमैनुएल मैक्रों ने जयपुर के आमेर किले में भारतीय छात्रों के साथ बातचीत भी की।

इमैनुएल मैक्रों ने जयपुर में आमेर किले की यात्रा के दौरान गणमान्य लोगों के साथ बातचीत की. इस दौरान वहां विदेश मंत्री एस जयशंकर और राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी भी मौजूद थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button