दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नेशनल हाईवे में लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार: प्रार्थी को हथियार दिखाकर डराते हुए जेब में रखे 25,000 रूपये का किए थे लूट

 

भिलाई। दिनांक 23.10.2022 को प्रार्थी कलीम खान निवासी लक्ष्मी नगर सुपेला अपने दोस्त सलमान खान के साथ भिलाई-3 से अपने स्कुटी से वापस घर आ रहा था कि रात्रि
करीबन 08:45 बजे सैलानी बाबा मजार के आगे जी.ई. रोड हुण्डई शो रूम सुपेला के पास पहुंचा था कि उसी दौरान आशीष यादव अपने तीन अन्य साथियों के साथ रास्ता रोककर धमकाते हुए धारदार हथियार दिखाकर डराते हुए प्रार्थी के जेब में रखे 25,000 रूपये लूट लिया।

आरोपीगण लूट कर मौके से फरार हो गये। प्रार्थी थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस अधीक्षक दुर्ग, डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, निखिल राखेजा के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधो की रोकथाम एवं संपत्ति की शत् प्रतिशत बरामदगी के निर्देश
दिये गये थे। प्रकरण के आरोपीगणो का मुखबीर लगाकर पता तलाश किया जा रहा था। दिनांक 26.10.2022 को आरोपी आशीष यादव साक्षरता चौक केम्प – 2 मे आने की सूचना मिलने पर सुपेला पुलिस के द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपी से पुछताछ करने पर पुलिस को गुमराह करता रहा बारिकी से पुछताछ करने पर अपने साथी सन्नी बघेल उर्फ
गोलू, राहुल एवं छत्रपाल साहु के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया तथा लूट की रकम जप्त कराया। आरोपी को आज दिनांक 26.10.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश शर्मा, उप निरी0 लखेश गंगेश, सउनि राजेश सिंह, प्र0आर0 राकेश राय, आरक्षक जुनैद सिद्दीकी, विशाल सिंह का विशेष योगदान रहा।

अपराध क्रमांक: 1031/2022, धारा: 341, 394, 34 भादवि
आरोपी: आशीष यादव पिता चन्द्रभान यादव उम्र 27 साल निवासी शास्त्री नगर केम्प – 2 साक्षरता चौक थाना छावनी।

Related Articles

Back to top button