दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

नगर निगम दुर्ग नवनियुक्त आयुक्त हरेश मंडावी ने लिया प्रभार, विभागों का किया निरीक्षण, व्यवस्था ठीक रखने दिये निर्देश

दुर्ग। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने आज अपरान्ह 1.30 बजे कार्यालय पहुॅचकर कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर से प्रभार लिये। इस दौरान कार्यपालन अभियंता श्री बाबर के अलावा कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, सहा0 अभियंता राजेश पाण्डेय, जितेन्द्र समैया, प्रभारी लेखा अधिकारी राजकमल बोरकर, स्थापना लिपिक राजेन्द्र साहू, एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
निगम आयुक्त श्री मंडावी ने आज दुर्ग निगम का प्रभार लेने के बाद महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव से सौजन्य मुलाकात किये। इस दौरान एमआईसी प्रभारीगण, पार्षदगण उपस्थित थे। उन्होनें सभी से परिचय प्राप्त किये। इसके बाद उन्होनें प्रायमरी तौर पर निगम अधिकारियों के साथ मुख्य कार्यालय में स्थित विभागों का निरीक्षण किया । जिसमें विभाग अधिकारियों और वहाॅ कार्य करने वाले कर्मचारियों की जानकारी ली । विभागों में किस प्रकार से कार्य सम्पादित किये जा रहे हैं उसकी भी जानकारी लिये। इस मौके पर उन्होनें स्थापना शाखा में कर्मचारियों का वेतन आहरण, उनके ग्रज्युटी, पेंशन प्रकरण की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही बाजार विभाग से शहर में निगम की दुकानों और उससे होने वाले आय की जानकारी ली। उन्होनें राजस्व विभाग के कार्य राशन कार्ड, निराश्रित पेंशन, नामान्तरण के कार्य, लायसेंस शाखा में दुकानों के लायसेंस की भी जानकारी अनेक कार्यो की जानकारी लेकर विभाग को साफ-सुथरा रखने अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होनें सभी विभागों में भ्रमण कर वहाॅ किये जाने वाले कार्यो की प्रकरणों व फाइलों को लंबित नहीं रखने की हिदायत भी दिये। उन्होनें स्वास्थ्य विभाग, कर्मशाला विभाग, जनसंपर्क विभाग, लोक कर्म विभाग, लेखा शाखा, जनसूचना विभाग का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये । भ्रमण के दौरान मनोहर साहू, राजकमल बोरकर, शिव शर्मा, अनिल सिंह, अनिल मनहरे, चंद्रेश बख्शी एवं अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button