खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

गुलाब जामुन को लेकर दो पक्षों में झड़प: जमकर बरसी लाठियां, एक महिला समेत 6 घायल

थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि शमसाबाद कस्बा के नयाबांस रोड स्थित संतोषी माता के मंदिर के पास एक शादी समारोह में दावत चल रही थी, उसी दौरान गुलाब जामुन खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जो संघर्ष में बदल गया…

आगरा (ए)। आपने अक्सर शादियों में डीजे, डांस को लेकर झगड़ा होते हुए सुना होगा, लेकिन यूपी के आगरा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादी समारोह में गुलाब जामुन को लेकर दो पक्षों में जंग छिड़ गई. पुलिस ने बताया कि आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात शादी समारोह में कथित रूप से गुलाब जामुन को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गयी. जिसमें एक महिला समेत छह लोग घायल हो गये।

थाना प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि शमसाबाद कस्बा के नयाबांस रोड स्थित संतोषी माता के मंदिर के पास एक शादी समारोह में दावत चल रही थी, उसी दौरान गुलाब जामुन खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जो संघर्ष में बदल गया।

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल में भेजा. शर्मा ने बताया कि दावत में मेहमान गौरीशंकर शर्मा पक्ष की ओर से दावत देने वाले पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि रविवार को बृजभान कुशवाह के घर पर शादी समारोह था।

रसगुल्ले की कमी को लेकर की थी टिप्पणी इस दौरान कथित तौर पर एक व्यक्ति ने रसगुल्ले की कमी को लेकर टिप्पणी कर दी थी. अनिल शर्मा ने कहा कि इसके बाद दो पक्षो में झगड़ा शुरू हो गया. इस घटना में भगवान देवी, योगेश, मनोज, कैलाश, धर्मेंद्र और पवन घायल हो गए हैं. सभी को लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. बता दें कि, पिछले साल अक्टूबर में एत्मादपुर में भी एक शादी में मिठाई कम पड़ने को लेकर हुए झगड़ा हुआ था. जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button